{"_id":"6a611a65b70a36af8301e838","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159978-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फेसबुक पर आए मूवी लिंक से 1.76 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फेसबुक पर आए मूवी लिंक से 1.76 लाख की ठगी
Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक करने से युवक ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठगों ने बैंक खाते से 1.76 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर युवक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि 11 जुलाई को उसके फेसबुक अकाउंट पर एक मूवी देखने का लिंक आया था। उसने सामान्य संदेश समझकर उस पर क्लिक किया, लेकिन लिंक खुलने के बाद कोई वीडियो या अन्य सामग्री दिखाई नहीं दी। इसके कुछ देर बाद मोबाइल बार-बार हैंग होने लगा। उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझकर अधिक ध्यान नहीं दिया।
शनिवार को अचानक मोबाइल पूरी तरह बंद हो गया। मोबाइल को फॉर्मेट कर दोबारा चालू किया तो बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.76 लाख रुपये निकलने के कई संदेश दिखाई दिए। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत बैंक और साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक खातों के लेनदेन और रकम किस खाते में भेजी गई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर बिना पुष्टि किए क्लिक न करें, चूंकि एक छोटी सी लापरवाही बड़ी आर्थिक क्षति का कारण बन सकती है।