फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 13 Jul 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में शहर जगाधरी थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने निजी कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे पैसे लिए, लेकिन न नौकरी दिलाई और न ही तय समय पर रकम लौटाई।

पुलिस को दी शिकायत में तेजली गेट निवासी गौतम ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी पहचान आरोपी ऋतिक काम्बोज से हुई थी। वर्ष 2026 में आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर बताया कि उसकी निजी कंपनी में अच्छी पकड़ है और वह करीब तीन लाख रुपये मासिक वेतन प्राप्त करता है। इसी भरोसे पर उसने शिकायतकर्ता को भी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पहले तीन लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन बातचीत के बाद 1.30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के अनुसार 29 अप्रैल को पीड़ित ने एक लाख रुपये पेटीएम के माध्यम से और 30 हजार रुपये नकद आरोपी को दिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने कुछ समय तक नौकरी लगने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में संपर्क कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब शिकायतकर्ता ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी किसी कंपनी में कार्यरत नहीं है, बल्कि एक चाय की दुकान पर बैठता है और वहां अन्य लोगों को भी नौकरी व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने का प्रयास करता है। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हुआ था।

समझौते में आरोपी ने 10 जून तक पूरी राशि लौटाने का वादा किया था। तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed