{"_id":"621fcdecb86ce022d91d02e8","slug":"four-injured-including-two-bike-riders-due-to-car-collision-yamuna-nagar-news-knl100666985","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा बिलासपुर रोड पर गांव भील छप्पर के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर गिरे व्यक्ति, उसकी चाची, बेटी व पांच वर्षीय दोहता घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद जब बाइक सवार ने विरोध जताया तो कार चालक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत बाइक सवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारवां कला निवासी अमीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे वह अपनी बाइक पर अपनी चाची अंग्रेजो देवी, बेटी पुष्पा देवी व दोहते पांच वर्षीय तरुण को लेकर डीएसपी ऑफिस बिलासपुर पुराने झगड़े की सुनवाई के लिए जा रहा था। जब वह साढौरा रोड पर भील छप्पर के नजदीक ककडौनी मोड पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई। कार मारवां कला निवासी रेशव चला रहा था। उसके साथ गाड़ी में उनके गांव के ही विकास व संदीप सवार थे। आरोप है कि आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी बाइक में मार दी। टक्कर लगने से वे चारों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में वे चारों चोटिल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद जब उसने विरोध करना चाहा तो आरोपी चालक कार का शीशा खोलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से कार समेत फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बिलासपुर पीएचसी में पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। उपचार के बाद उन चारों को छुट्टी दे दी गई। उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक रेशव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार बाइक से टकराने के बाद दीवार से टकराई
रादौर। शहर के छोटाबांस में बुधवार की दोपहर को एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई जिससे दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रादौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि दुर्घटना के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नगर खेड़े की दीवार से जा टकराई। जिस कारण कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार कैथल के पांच युवकों को आंशिक रूप से चोट आई। दुर्घटना के समय कार के बैलून खुलने से कार सवार भंयकर दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। जानकारी के अनुसार गांव कुंजल जाटान निवासी रमन व मोहित दोपहर के समय बाइक पर रादौर से अपने गांव कुंजल जाटान जा रहे थे। तभी एसके रोड पर छोटाबांस में बकाना मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से टकरा गई। जिस कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आसपास के लोग सरकारी अस्पताल में ले गए। वहीं कार में सवार हर्षवर्धन निवासी राजौंद, लक्की राणा निवासी अमुपुर, करनाल, साहिल राणा व अंकित राणा को भी आंशिक रूप से चोटें आई।