फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four bulls and cows got free from smugglers, case registered

तस्करों से चार बैल व गाय करवाई मुक्त, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Four bulls and cows got free from smugglers, case registered
(यमुनानगर)प्रतापनगर। वध के लिए जंगल के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे गोवंशों को गोरक्षा दल के सदस्यों ने तस्करों से मुक्त करवा लिया। गांव चिक्कन के पास तस्कर बजरंग दल के सदस्यों को देखकर गोवंश छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान चार बैल व एक गाय मुक्त करवाई गई। दल के सदस्य सभी गोवंश को अपने साथ ले आए। जिसके बाद इन्हें बनियावाला गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव चिक्कन स्थित जंगल के रास्ते चार बैल व एक गाय को वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना बजरंग दल के सदस्य को मिल गई। इसके बाद दल के सदस्य जंगल पहुंचे तो तस्कर गोवंश छोड़कर फरार हो गए। दल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जंगल के रास्ते से पशुओं को वध के लिए उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम के साथ तस्करों का पीछा किया और चिक्कन गांव में तस्करों से चार बैल और एक काय मुक्त करवा ली। तस्कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। गोवंशजों को बनियावाला गोशाला में छोड़ दिया गया है, पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed