{"_id":"b0401f23807dab618a0730385bdae992","slug":"foundation-stone-laid-down-rupees-sixty-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ करोड़ के विकास कार्यों की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ करोड़ के विकास कार्यों की नींव
यमुनानगर
Updated Sun, 20 Oct 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा ने राजीव आवास
विज्ञापन
योजना के तहत नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की जम्मू कॉलोनी यमुनानगर, जगाधरी
शहर के मुखर्जी पार्क और बुड़िया क्षेत्र में 60 करोड़ रुपये से अधिक की
राशि से दो चरणों में पूर्ण होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
योजना के तहत जम्मू कॉलोनी यमुनानगर में चार करोड़ 20 लाख 26 हजार रुपये, मुखर्जी पार्क जगाधरी में पांच करोड़ 78 लाख 40 हजार रुपये और बुड़िया क्षेत्र में 10 करोड़ 93 लाख 63 हजार रुपये की राशि से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य पहले चरण में पूर्ण हाेंगे। जनहित के इन कार्यों में गलियों का निर्माण, जल निकासी प्रबंध, स्ट्रीट लाइट, मल निकासी अर्थात सीवरेज व्यवस्था, जलापूर्ति, पार्कों का निर्माण एवं रखरखाव व सामुदायिक केंद्रों का निर्माण आदि शामिल है।
मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि आज जनसंख्या बढ़ गई है और बढ़ती हुई जनसंख्या को सुविधाएं भी चाहिए, इसलिए सरकार जनहित के कार्यों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी जवाहर लाल नेहरू मिशन योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे लोगों की भावनाओं को समझें और उन्हें उचित समय पर पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सांसद निधि कोष योजना के तहत पूर्ण हुए विकास कार्यों के सूचना पट अवश्य लगवाएं।
उन्होंने बुड़िया में लोगों की मांग पर पार्क बनाने की घोषणा भी की। राजीव आवास योजना के आधारशिला समारोह में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की महापौर सरोज बाला, साढौरा के विधायक राजपाल भूखड़ी, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान अनिल गोयल, ग्रामीण प्रधान श्याम सुंदर बतरा, ब्लॉक प्रधान राजकुमार कांबोज सहित अन्य महानुभावों ने अपने विचार रखे। उपायुक्त और नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के आयुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि राजीव आवास योजना का पहला चरण लगभग 60 करोड़ रुपये का है। इसके तहत आठ चयनित कॉलोनियों में पूरा विकास कार्य होगा। इससे क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ोतरी मिलेगी। सबसे पहले सीवरेज का कार्य पूर्ण होगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में आवासीय योजना के तहत 3867 घरों का चयन किया गया है, जिनके लिए 168 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय मकान बनाए जाएंगे।
हर आवासीय मकान पर तीन लाख 60 हजार रुपये की राशि खर्च होगी और इससे यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम स्लम फ्री क्षेत्र बनेगा और इसे आगे गति मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सतबीर सिंह सैनी, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के संयुक्त आयुक्त सतबीर मान, वार्ड नंबर पांच के पार्षद देवेंद्र सिंह व अन्य पार्षद, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य निलय सैनी, जगाधरी ब्लाक प्रधान दर्शन लाल खेड़ा, ब्लाक यमुनानगर के शहरी प्रधान सचिन शर्मा, गुरदयाल पुरी, ज्ञानचंद कंसल, करुणा राम, राजकुमार वर्मा, मो. इस्लाम सरपंच मुकारमपुर, अरसद पोसवाल, नरपाल सिंह, प्रो. राय सिंह, कौशल्या जांगड़ा, मनोज त्यागी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष मनोज जयरामपुर, दयालगढ़ के सरपंच रामपाल, केंद्रीय मंत्री के ओएसडी अजय चौधरी सहित अन्य नेता व नगर निगम के ईओ विजय पाल यादव मौजूद रहे।