{"_id":"60de02128ebc3edbc5781952","slug":"former-mla-s-grandson-beaten-up-with-sticks-accused-of-snatching-chain-and-mobile-yamuna-nagar-news-knl75057159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से उतार पूर्व विधायक के पौते को डंडों से पीटा, चेन व मोबाइल छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से उतार पूर्व विधायक के पौते को डंडों से पीटा, चेन व मोबाइल छीनने का आरोप
विज्ञापन
मॉडल टाउन के रिक्शा चौक के नजदीक कार सवार चार युवकों ने पूर्व विधायक मलिक चंद गंभीर के पोते अक्षन गंभीर व उसके दोस्त पर डंडों से हमला कर दिया। हमले के समय अक्षन भंगड़े की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहा था। आरोपियों ने पहले पीछे से कार में टक्कर मारी। फिर अक्षन को कार से उतार कर मारपीट की। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। हमले में पूर्व विधायक का पोता व उसका दोस्त घायल हो गए। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। हमले में सोने की चेन और मोबाइल छीनने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मॉडल टाउन निवासी पूर्व विधायक मलिक चंद गंभीर के बेटे अंकुर गंभीर ने बताया कि उसका लड़का अक्षन गंभीर बीबीए फाइनल वर्ष का छात्र है और नेहरू पार्क के पास फूड डाईमैंशन में भंगडे की ट्रेनिंग लेता है। देर शाम को अक्षन अपने दोस्त के साथ भंगड़ा सीखकर कार से घर लौट रहा था। जब वह शहर के रिक्शा चौक के नजदीक पहुंचे तो पीछे से कार में सवार होकर चार युवक आए। आरोपियों ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार में सवार चारों युवक उतरकर बाहर आए। युवकों ने कार की खिड़की पर डंडों से वार कर उसे क्षतिग्रस्त किया और अक्षन को कार से नीचे उतार लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे डंडों व बिंडो से पीटा। इस दौरान आरोपियों ने उसके दोस्त को भी पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने अक्षन गंभीर की सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। अक्षन उनसे छूटकर कार में सवार होकर घर की तरफ आ रहा था। तभी आरोपियों ने फिर से उनका पीछा कर उन्हें रास्ते में रोक लिया। जबरन कार से उतारकर फिर से उसके सिर, गर्दन व अन्य स्थानों पर डंडों से वार कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी दो युवकों को पांडे व बक्शी कहकर बुला रहे थे। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने अपने लड़के व उसके दोस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।