फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former MLA participated in Nagar Kirtan

Yamuna Nagar News: नगर कीर्तन में शामिल हुए पूर्व विधायक

Sat, 22 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former MLA participated in Nagar Kirtan
सरस्वतीनगर में नगर कीर्तन में शामिल होते पूर्व विधायक बलवंत सिंह व अन्य। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर साढौरा से शुरू हुए नगर कीर्तन में शनिवार को सरस्वतीनगर में पूर्व विधायक बलवंत सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा ऊंचा चांदना, सतगौली, छोटा टोपरा, बड़ा टोपरा, हरनौल, रादौर, खेड़ी लक्खा सिंह, हड़तान सिकंदरा, झींवरहेड़ी में पहुंची। झींवरहेड़ी से रात्रि विश्राम के बाद यह कुरुक्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगा। बलवंत सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरते हुए 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में संपन्न होंगी, जहां सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में महा समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति जसविंद्र अमली सहित श्रद्धालु व सिख संगत भारी संख्या में यात्रा में मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed