फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former chairman of Harcofed, son booked for cheating 35 lakhs

यमुनानगर: भाजपा के वरिष्ठ नेता हरकोफेड के पूर्व चेयरमैन और बेटे पर 35 लाख ठगी का मुकदमा दर्ज

Mon, 23 May 2022 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2022 02:07 AM IST
सार

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने शिकायत दी है। आरोपी रामेश्वर चौहान का कहना है कि उन पर लगाए गए ठगी के आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
Former chairman of Harcofed, son booked for cheating 35 lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरकोफेड (हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव डवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड) के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान और उनके बेटे वरुण चौहान पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय दहिया ने बताया कि जून 2019 में वह यमुनानगर के सिविल सर्जन थे। उस दौरान हरकोफेड के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान का उनसे मिलना जुलना था। एक दिन रामेश्वर चौहान ने उनसे 20 लाख रुपये उधार मांगे। यह राशि चौहान ने दो-चार दिन में वापस करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 

जान पहचान होने के कारण उन्होंने बजाज फाइनेंस से 20 लाख रुपये का लोन लेकर रामेश्वर चौहान के बेटे वरुण चौहान की फर्म केएसके फिलिंग स्टेशन के खाते में जमा करवा दिया। काफी समय बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिला, तो आरोपियों से बात की। इस पर उन्होंने प्रहलादपुर स्थित पेट्रोल पंप में पार्टनरशिप करने का लालच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामेश्वर चौहान ने कहा कि 20 लाख रुपये पार्टनरशिप में एडजस्ट कर देंगे। साथ ही 15 लाख रुपये और मांगें। जिस पर डॉ. दहिया ने उन्हें 11 लाख रुपये खाते में और चार लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में वाद दायर किया।

 

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर वेदपाल का कहना है कि डॉ. विजय दहिया की शिकायत पर रामेश्वर चौहान व उनके बेटे वरूण चौहान पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी रामेश्वर चौहान का कहना है कि उन पर लगाए गए ठगी के आरोप बेबुनियाद हैं। उल्टा विजय दहिया पर ही उनके पैसे बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed