फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Formation of new committees for both blocks of Chhachhrauli

Yamuna Nagar News: छछरौली के दोनों ब्लॉकों की नई कमेटियों का गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Formation of new committees for both blocks of Chhachhrauli
नवनियुक्त सदस्यों के साथ भाकियू के पदा​धिकारी। भाकियू
छछरौली। किसानों को संगठित कर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी विश्राम घर छछरौली में किसान संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छछरौली और प्रतापनगर ब्लॉक की नई कमेटियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कांबोज चमरोड़ी ने की, जबकि जिला प्रभारी सुभाष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि किसानों की ताकत उनकी एकजुटता में है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे संगठन के साथ जुड़कर अपने अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज बनें। बैठक में छछरौली ब्लॉक की नई कमेटी की घोषणा की गई। इसके तहत सुखदेव सलेमपुर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दयाराम (पूर्व सरपंच) जयधर और चरणजीत सिंह लेदा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं देवीदयाल याकूबपुर और किरणपाल सलेमपुर को महासचिव बनाया गया। पालाराम गोरसी हरेवा को सचिव तथा शिवचरण सलेमपुर और सेठपाल को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रतापनगर ब्लॉक के लिए महासिंह भगेंडा को अध्यक्ष बनाया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि संगठन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और 36 बिरादरी का साझा मंच है। यह संगठन देशभर में किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर राकेश टिकैत, नरेश टिकैत और युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन को मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नरेश मोहड़ी, हरपाल सुढल, राहुल संधाय, सतपाल मानकपुर, दिलबाग ताहरपुर, मानसिंह मजाफत, सरदार सुखदेव सिंह, सुभाष हड़तोल, जनक पांडो, कुलविंदर सिद्धू, जगतार रानीपुर, अशोक डांगी, चन्द्रपाल माडो, जसविंदर अजीजपुर, गुरनाम अजीजपुर, उदय सिंह कुंजल, निरंजन सुडैल, जसबीर मारवा, संजू श्यामपुर, भूपसिंह चुहड़पुर, नायब सलेमपुर, अमरजीत, अमृतपाल, संजू राणा, रणधीर मजाफत, सुलेमान, रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed