फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   following lockdown, Jammu colony's Ashu tied in marriage bond with Munak's Akash

लॉकडाउन की पालना करते हुए जम्मू कॉलोनी की आशु और मुनक के आकाश के साथ शादी के बंधन में बंधी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
following lockdown, Jammu colony's Ashu   tied in marriage bond with Munak's Akash
विवाह की रस्में निभाते दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते वार्ड नंबर 13 की जम्मू कॉलोनी में बहुत ही सरल और सहज तरीके से विवाह की रस्म अदा की गई। जम्मू कॉलोनी की लड़की आशु का विवाह करनाल जिले के गांव मुनक के लड़के आकाश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों पक्षों से 4-4 लोग मौजूद रहे और विवाह की रस्मों को पूरा करके, चाय पानी पिलाकर डोली को विदाई दी गई। वार्ड की पार्षद निर्मला चौहान ने बताया कि जम्मू कॉलोनी की रहने वाली आशु का रिश्ता करनाल के मुनक गांव में आकाश के साथ तय हुआ था। विवाह के लिए शुक्रवार की तारीख पक्की हुई थी। परिवार वालों को चिंता थी कि लॉकडाउन के चलते यह विवाह कैसे होगा। उन्होंने उनसे प्रशासन से अनुमति दिलवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करके सरल तरीके से विवाह कराने, विवाह के दौरान लॉक डाउन की पालना, सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की शर्तों पर विवाह कराने के लिए कह दिया गया। जिस पर दोनों परिवारों की सहमति बनी। करनाल के मुनक गांव से दूल्हा अपने साथ 4 लोगों को लेकर आया। लड़की पक्ष से भी चार लोग मौके पर उपस्थित रहे। सादगी से विवाह की रस्में संपन्न की गई और सिर्फ चाय-पानी पिला कर डोली को विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि इस तरह से आज दोनों परिवारों को मिलवाने का काम किया गया है। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन फेरे लेते समय मुंह के ऊपर मास्क डाले हुए थे। वही आए हुए परिजनों ने भी सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए दूल्हा दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया। इस बीच सभी के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर दूल्हे आकाश ने कहा कि कोरोना वायरस और कोविड-19 के चलते इन दिनों होने वाली शादियों की रस्में और रिवाज सब बदल गए है। यह रिवाज पहले वाले रिवाजों से बेहतर प्रतीत हो रहे हैं। वही दुल्हन आशु ने सभी से अपील की कि सभी युवाओं को इसी सादगी के साथ शादी करनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कोई भी मां-बाप बेटी को कभी बोझ नहीं समझेंगे।

following lockdown, Jammu colony's Ashu   tied in marriage bond with Munak's Akash
सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देती पार्षद निर्मला चौहान। - फोटो : AMAR UJALA
सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देती पार्षद निर्मला चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed