फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five-year-old Kanak from the district wins gold at the state-level karate championship.

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय कराटे में जिले की पांच वर्षीय कनक ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old Kanak from the district wins gold at the state-level karate championship.
कोच व आयोजकों के साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक व प्रमाणपत्र दिखाते ​खिलाड़ी। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पानीपत के माउंट आबू स्कूल में हुई वाडो जुकी राज्य कराटे चैंपियनशिप में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक अपने नाम किए। पांच वर्षीय कनक ने पहली बार राज्य स्तर की प्रतियोगिता में उतरकर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिले से 20 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मुकाबलों में भाग लिया था। इनमें तीन ने स्वर्ण, तीन ने रजत और 10 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।
18 किग्रा भार वर्ग में कनक ने पूरे मुकाबले के दौरान एकाग्रता बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। वह जिले की टीम में शामिल सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थी। कम उम्र के बावजूद राज्य स्तर के मुकाबलों में उसने आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। 25 किग्रा भार वर्ग में नौ वर्षीय तेजस ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सात वर्षीय शिविन ने 25 किग्रा से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर की अध्यक्ष पूनम रानी ने बताया कि 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में अंकुश शर्मा ने रजत पदक, योगेश गुप्ता ने 14 से 15 साल की आयु वर्ग में रजत और इसी आयु वर्ग में ब्लूमबर्ग स्कूल के खिलाड़ी यासमीन ने रजत पदक जीता है। वहीं, कांस्य पदक जीतने वालों में आर्यांश शर्मा, रयांश अत्रे, धैर्यांश, गिरीश, वानिक, ऋतिक अटवाल, कविश राणा, अवयान, एकमजोत सिंह और शिवांक शामिल रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकादमी के कोच व यूथ कराटे एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर के महासचिव विकास बमणिया ने बताया कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे। खिलाड़ियों का लक्ष्य राज्य स्तर के प्रदर्शन को राष्ट्रीय मुकाबलों में भी दोहराते हुए पदक हासिल करना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed