{"_id":"62a8f1ec5e600d0d164829ef","slug":"five-roads-will-be-fitted-with-fancy-lights-flood-lights-will-be-illuminated-yamuna-nagar-news-knl1115389114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सड़कों लगेंगी फैंसी लाइट, दूधिया रोशनी से होंगी जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सड़कों लगेंगी फैंसी लाइट, दूधिया रोशनी से होंगी जगमग
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में नुक्कड नाटक करते बच्चे
- फोटो : Ambala
यमुनानगर। शहर के बीच पांच रोड फैंसी (डेकोरेटिव) लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। साथ ही शहर के आउटर में तीन सड़कों का भी अंधेरा दूर होगा। क्योंकि फैंसी लाइट से कवर पांच रोड पर पहले से लगे लाइट उतार कर कुरुक्षेत्र, अंबाला व पुराना सहारनपुर रोड पर शिफ्ट होंगे। इसके लिए मेयर मदन चौहान ने इंजीनियरिंग ब्रांच को इस्टीमेट तैयार कर जल्द टेंडर करने के निर्देश दे दिए हैं। हालांकि पुरानी लाइटों में काफी बंद या खराब हैं और कई पोल भी जर्जर हालत में हैं, पर उन्हें भी रिपेयर कर प्रयोग में लाने की योजना हैं। ऐसा होने से पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिक विंग के सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट से शहर की पांच सड़कों के साथ आउटर की तीन सड़कें भी जगमग हो सकेंगी।
बता दें कि सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत करीब चार करोड़ के खर्च में फैंसी (डेकोरेटिव) लाइट लगाए जा रहे हैं। इसमें छछरौली व प्रतापनगर के अलावा नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत पांच रोड कवर होंगे। इनमें जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक, शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक से जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक, अग्रसेन चौक से रक्षक विहार चौक, रक्षक विहार चौक से जेल चौक के रोड शामिल हैं। इनमें रोड पर काफी संख्या में पहले से एलईडी, सोडियम लाइट लगे हैं, जिनमें काफी चालू हाल में हैं। जिनके कुछ दूरी पर फैंसी लाइट लगा दिए गए हैं। ऐसा ही जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक से रक्षक विहार पर नजारा है। जिसे देख वार्ड पार्षद व स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि यहां कम दूरी पर 2-2 लाइट हैं और कई सड़कों में दूर-दूर तक लाइट न होने से अंधेरा है। मामला संज्ञान में आने पर मेयर मदन चौहान ने इंजीनियरिंग ब्रांच को फैंसी लाइट से कवर हो रहे रोड पर पहले से लगीं पुरानी लाइट उतारकर कुरुक्षेत्र, अंबाला व पुराना सहारनपुर रोड पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
प्रोजेक्ट में कहां लगे फैंसी लाइट और कहां काम बाकी
प्रथम चरण में कन्हैया साहिब चौक से महाराणा प्रताप (कमानी) चौक तक फैंसी लाइटें लगी हैं, अब जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक से रक्षक विहार चौक तक भी फैंसी लाइट लग चुकी हैं। इन दो रोड के बाद शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक से जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक तक लाइट लगाने के लिए तार डाल लाइट व पोल लगाने को सीमेंट के बेस तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे ही आगे जगाधरी बस स्टैंड से कन्हैया साहिब चौक और महाराणा प्रताप (कमानी) चौक से विश्वकर्मा चौक, रक्षक विहार से जेल चौक, जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक तक काम फैंसी लाइट लगाने का काम होना बाकी है।
विज्ञापन
दीवाली से पहले तक प्रोजेक्ट पूरा
पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिक विंग के एसडीओ सुखदेव शर्मा ने बताया कि सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत फैंसी लाइट लगाने का काम दीपावली से पहले तक पूरा हो जाएगा। अभी निगम एरिया में जिन रोड पर फैंसी लाइट लगा चुके हैं, उन्हें नगर निगम को हैंडओवर किया जा रहा है।
यह सही है कि पहले से लाइट लगे होने से अब फैंसी लाइट लगने पर एक ही रोड पर कम दूरी पर 2-2 लाइट हो गए हैं। इसलिए इन सड़कों पर पहले से लगे पुराने लाइट उतारकर त्रिवेणी चौक से अंबाला, महाराजा अग्रसेन चौक से पुराना सहारनपुर रोड और विश्वकर्मा चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए इंजीनियरिंग ब्रांच को एस्टिमेट तैयार कर टेंडर करने के निर्देश दिए हैं।
- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।