फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First place of Punjabi Mutiyar in Group Dance, Yamunanagar

ग्रुप डांस में पंजाबी मुटियार का पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
First place of Punjabi Mutiyar in Group Dance, Yamunanagar
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। छात्राओं ने नृत्य, गायन, मिमिक्री, पेंटिंग, कविता पाठ, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी व वेस्टर्न गीतों पर डांस कर समां बांध दिया।
कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीता द्विवेदी व पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ. गुरशरण कौर ने कोआर्डिनेटर की भूमिका अदा की। सोलो डांस में बीकॉम प्रथम वर्ष की कीया ने पहला, बीए अंतिम वर्ष की नेहा ने दूसरा तथा बीए अंतिम वर्ष की वंशिका व बीकॉम अंतिम वर्ष की गुरलीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। निकेता व निकिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

ग्रुप डांस में पंजाबी मुटियार ने पहला, मनप्रीत एंड ग्रुप ने दूसरा तथा वंशिका एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान अर्जित किया। गायन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की मोनिशका ने पहला, बीएसी अंतिम वर्ष की संजना व बी.कॉम प्रथम वर्ष की एकता ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा बीए अंतिम वर्ष की वंशिका व बीएससी प्रथम वर्ष की गगन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। बीए प्रथम वर्ष की मानसी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। रिद्दिमा, अवंतिका व प्रिया को स्पेशल प्राइज प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्ट्रूमेंटल में एमएससी अंतिम वर्ष की मोनिका ने पहला व बीए अंतिम वर्ष की रिद्दिमा ने दूसरा स्थान अर्जित किया। भाषण प्रतियोगिता मेें बीए अंग्रेजी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की शिया ने पहला, अंतिम वर्ष की हरगुन ने दूसरा तथा अंतिम वर्ष की सान्या ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीसीए अंतिम वर्ष की महक सैनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कविता पाठ में बीसीए प्रथम वर्ष की रूपाली ने पहला, बीए अंग्रेजी ऑनर्स अंतिम वर्ष की रिद्दिमा ने दूसरा तथा बी.कॉम अंतिम वर्ष की भारती ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स अंतिम वर्ष की आयुषी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। पेंटिंग में बीए अंतिम वर्ष की फिरदौस ने पहला, एकता ने दूसरा तथा बीए द्वितीय वर्ष की तन्नू ने तीसरा तथा प्रथम वर्ष की मनप्रीत को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तन्वी, साक्षी राणा, साक्षी चौधरी व सिमरन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed