{"_id":"616098028ebc3e6267224ab7","slug":"first-choice-of-computer-operator-electrician-and-fitter-trade-students-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl858968146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंजन कुमार राणा
यमुनानगर। आईटीआई में जो विद्यार्थी इस बार कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर या फिर वायरमैन ट्रेड में दाखिला लेने का सपना संजोए हुए हैं, उनकी राह आसान नहीं होगी। आईटीआई में इस बार ये चार कोर्स विद्यार्थियों की पहली तीन पसंद बने हुए हैं। आईटीआई में अंतिम दिन तक आए आवेदनों में सबसे ज्यादा तीन गुना आवेदन इन चार ट्रेड में ही आए हैं।
मुख्य आईटीआई में कुल 1320 सीटें हैं, जिन पर 13323 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं दाखिले के लिए शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक मेरिट व सीट अलॉटमेंट का कार्य 11 अक्तूबर को होगा। आवेदन अधिक आने की वजह से मेरिट लिस्ट भी 90 फीसदी से ज्यादा पहुंच सकती है। वहीं इस बार केवल दो मेरिट लिस्ट में ही सीटें भरने की उम्मीद है। हालांकि तकनीकी शिक्षा विभाग ने चार चरण का शेड्यूल जारी किया है। दाखिला प्रक्रिया के चलते तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य समेत तमाम स्टाफ सदस्यों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में मुख्यालय से ही अवकाश लिया जा सकता है।
दाखिला प्रक्रिया की प्रथम काउंसलिंग में 11 अक्तूबर को मेरिट लिस्ट जारी करने के अलावा सीट का अलॉटमेंट किया जाएगा। इसी प्रकार 12 से 14 अक्तूबर तक दस्तावेजों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। जांच के बाद फीस जमा करवाने की अवधि 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक तय की गई है। काउंसलिंग के दूसरे चरण में 18 अक्तूबर को रिक्त सीटें जारी की जाएगी और 18 से 20 अक्तूबर तक रिक्त सीटों का चयन करने की प्रक्रिया करवाई जाएगी। दूसरे चरण में मेरिट व सीट अलॉटमेंट का कार्य 22 अक्तूबर को होगा। इस काउंसलिंग में चुने गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 22 से 24 अक्तूबर तक होगी और फीस 22 से 26 अक्तूबर तक जमा करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
तीसरी काउंसलिंग के लिए 28 अक्तूबर को रिक्त सीटों को जारी किया जाएगा। 28 से 29 अक्तूबर को अभ्यर्थी कोर्स में उपलब्ध सीटों पर अपनी प्राथमिकता दे सकते हैं। इस काउंसलिंग चरण की मेरिट और सीट का अलॅाटमेंट 2 नवंबर को होगा। चुने गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 2 से 6 नवंबर तक और फीस जमा करने की अवधि 2 से 8 नवंबर तक होगी। चौथे चरण की काउंसलिंग में 10 नवंबर को रिक्त सीटों को जारी किया जाएगा। इसके बाद 10 से 12 नवंबर तक अभ्यर्थी कोर्स में उपलब्ध सीटों पर अपनी प्राथमिकता दे सकते हैं। 15 नवंबर को चौथे चरण की सीट अलॉटमेंट व मेरिट का कार्य किया जाएगा और 15 से 17 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी। दाखिले के लिए चुने गए अभ्यर्थी 15 से 18 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
बॉक्स
मुख्य कोर्स में आवेदन की स्थिति
ट्रेड सीट आवेदन
कंप्यूटर आपरेटर 168 1666
इलेक्ट्रीशियन 40 1634
फीटर 60 1268
वायरमैन 40 1241
वेल्डर 120 846
मशीनिस्ट 60 750
स्टेनोग्राफर 48 645
मोटर मैकेनिक 48 520
वर्जन
इस बार कंप्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन आदि कोर्स में विद्यार्थियों का पुझान ज्यादा दिखाई दिया है। इन कोर्सों में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट ऊंची रहने की उम्मीद है। विद्यार्थी तय शेड्यूल के अनुसार अपना दाखिला सुनिश्चित करें। - मनदीप बेनीवाल, प्रिंसिपल मुख्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान