{"_id":"613d05ac8ebc3e494c7e0345","slug":"firing-on-two-youths-one-injured-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl82905936","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर फायरिंग, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों पर फायरिंग, एक जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। गांव बडतौली के दो युवकों पर बाइक सवार लोगों की ओर से देसी कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बाबैन पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। बाबैन पुलिस ने मामला रादौर क्षेत्र का होने के चलते उसे कार्रवाई के लिए थाना रादौर में भेजा है।
गांव बडतौली निवासी दीपक राणा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। वह 31 अगस्त की शाम को लगभग 6 बजे बाइक से सरकारी स्कूल के पास पहुंचा। वहां पहले से उसके चाचा का लड़का विक्रम उर्फ विक्की खड़ा हुआ था। इसने गांव में नया मकान बनाने का काम शुरू किया था। उसने उसे कहा कि उसे बाबैन में सीमेंट के पैसे देने जाना है। इस पर वह बाइक से रवाना हो गए।
गांव बडतौली के पास पहले से ही 2 अज्ञात लड़के बाइक लेकर खड़े हुए थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। अज्ञात लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने अपनी बाइक को रोक लिया। अज्ञात लोगों ने उनसे कहा कि उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है और उन्हें थोड़ा पेट्रोल दे दें। उन्होंने कहा कि उनकी बाइक में भी पेट्रोल कम है। इसलिए वह उनका हाथ पकड़कर अपनी बाइक को पेट्रोल पंप तक ले चले। इस दौरान उन्होंने उन पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने इसका विरोध किया तो अज्ञात लोगों ने उसके चचेरे भाई विक्रम उर्फ विक्की की छाती पर गोली चला दी और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों की तलाश की। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि बाबैन पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।