फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire, moblie shope, yamunanagar

पूर्व पार्षद की दुकान में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Sun, 06 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर।
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर। Updated Sun, 06 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire, moblie shope, yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

जगाधरी के कल्याणनगर में पूर्व पार्षद रविंद्र मल्होत्रा की मोबाइलों की दुकान में शनिवार सुबह आग लगने से छह लाख रुपये के 700 मोबाइल जलकर राख हो गए। इसमें 50 मोबाइल डिब्बा बंद व अन्य सेकेंड हेंड और रिपेयर होने के लिए आए थे। वहीं, आगजनी में दुकान के ऊपर बने घर में परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बच गए, जिन्हें पीछे के रास्ते सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई, जिसकी सूचना पाकर पहुंची दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, थाना शहर जगाधरी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जगाधरी के कल्याणनगर निवासी व पूर्व पार्षद रविंद्र मल्होत्रा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में निशांत कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है, जिसकी देखरेख उनका बेटा निशांत करता है। दुकान के पिछली तरफ उनकी बर्तनों की फैक्टरी है, जबकि फैक्ट्री व दुकान की छत पर घर है। शनिवार सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली जाना था और करीब साढ़े छह बजे उनका बेटा निशांत उन्हें जगाधरी बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। करीब सात बजे उन्हें फैक्ट्री की लेबर ने फोन कर बताया कि उनकी मोबाइलों की दुकान में आग लग गई है। सूचना पाकर वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग की लपटे उठ रही थीं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने दमकल विभाग को सूचित कर आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर दुकान के ऊपर घर में मौजूद उनकी पत्नी व मां और बेटे की बहू और सात माह के बच्चे को बाहर निकाला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी की मदद से घंटेभर बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक दुकान का सारा सामान आग की चपेट में आ चुका था, जिससे करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बेटा निशांत 15 दिन पहले ही करीब सवा लाख रुपये की मशीन लाया था, जो जलकर राख हो गई। इसके अलावा 50 डिब्बा बंद नए और करीब 600 मोबाइल सेकेंड हेंड और रिपेयर होने को आए मोबाइल और एक कंप्यूटर व फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed