फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fire in house

आग लगने से जला विधवा के घर का सामान

Tue, 02 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 02 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव मनभरवाला में रविवार रात एक विधवा के घर की छान में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने प्रशासन से उसे उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मनभरवाला निवासी शिमला ने बताया कि छान में आग लगने से घर में रखे कपड़े, बिस्तरे, पंखा, चारपाइयां, पेटी, अनाज व अन्य सभी सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग इतनी अधिक थी कि घर का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित महिला को मुआवजा दिलाया जाए व जरूरी सहायता दिलाई जाए। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और महिला खुले आसमान के नीचे बैठी है। घटना के अगले दिन सोमवार को भी किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उसकी सुध नहीं ली। इसके चलते ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed