{"_id":"615765408ebc3e8ba8043b7a","slug":"fire-caused-by-burning-flame-in-fruit-shop-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl85125738","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल की दुकान में जल रही ज्योत से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल की दुकान में जल रही ज्योत से लगी आग
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के सामने फल की दुकान में लगी आग। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के सामने स्थित एक फल की दुकान में वीरवार देर रात आग लग गई। आग की लपेट जब शटर के नीचे से निकलने लगी तो आसपास घूम रहे लोगों ने शोर मचाया। लोगों नेशटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग के कारण दुकान में रखा हजारों का फ्रूट, रेहड़ी सहित सामान जलकर नष्ट हो गया।
आजाद नगर निवासी मित्रसेन ने बताया कि उसकी नगर निगम के सामने फल की दुकान है। दुकान का इस्तेमाल वह गोदाम की तरह करता था। दुकान के बाहर ही वह और उसके भाई रेहड़ी पर फल बेचते थे। वीरवार रात साढ़े 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। इस दौरान उसे सूचना मिली की उसकी दुकान से भारी धुआं और आग की लपेट शटर के नीचे से निकल रही हैं। जब वह पहुंचा तो देखा दुकान में आग लगी हुई थी और लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
वह भी आग बुझाने लगा। लोगों की मदद से उसने उठती आग की लपटों पर काबू पा लिया। इस बीच दमकल की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। मित्रसेन बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं पता है। यह शार्ट सर्किट या दुकान के मंदिर में जल रही ज्योत से आग लगने का अंदेशा है। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखी करीब 50 हजार की फलों की पेटियां, रेहड़ी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग से उसे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।