{"_id":"63eb6eab5a1661a30e06e385","slug":"fire-broke-out-in-furniture-house-in-jagadhri-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, कई वाहन और सामान राख, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग, कई वाहन और सामान राख, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
Tue, 14 Feb 2023 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
गुप्ता पैलेस के पीछे एक आरा मशीन और फर्नीचर हाउस दोनों साथ में ही हैं। इसमें फर्नीचर को तैयार कर विभिन्न जगहों पर भेजा जाता था। मंगलवार दोपहर अचानक इसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊपर उठ रही थी कि एक किलोमीटर दूर से ही आग का यह तांडव लोगों को दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
जगाधरी में फर्नीचर हाउस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगाधरी में गुप्ता पैलेस के पीछे स्थित फर्नीचर हाउस एवं आरा मशीन में मंगलवार दोपहर भयंकर आग लग गई। आग से फर्नीचर हाउस संचालक को एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि फर्नीचर हाउस पर डाली गई लोहे की चादरें भी पिघल गई। दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिस वक्त कर्मचारी आग बुझा रहे थे, तब फर्नीचर हाउस का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। कर्मचारी हादसे में बाल-बाल बच गए। इस आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का फर्नीचर, एक कार, दो ट्रैक्टर व वहां काम करने वाले मजदूरों की आधा दर्जन से अधिक बाइक आग में जलकर राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि फैलते हुए फर्नीचर हाउस के साथ लगते इसके मालिक के घर में भी पहुंच गई। लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया। जब तक आग बुझती तब तक पूरी फैक्ट्री राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी।
गुप्ता पैलेस के पीछे एक आरा मशीन और फर्नीचर हाउस दोनों साथ में ही हैं। इसमें फर्नीचर को तैयार कर विभिन्न जगहों पर भेजा जाता था। मंगलवार दोपहर अचानक इसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊपर उठ रही थी कि एक किलोमीटर दूर से ही आग का यह तांडव लोगों को दिखाई दे रहा था। इसमें काम कर रहे मजदूर आग को देख कर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक तरफ आग लग गई और दूसरी तरफ हवा का रुख भी फर्नीचर हाउस के अंदर होने के कारण आग ने जमकर तांडव मचाया।
विज्ञापन
कार व ट्रैक्टर भी आग की भेंट चढ़े
देखते ही देखते आग ने पूरे फर्नीचर हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। इस फर्नीचर हाउस के अंदर दो ट्रैक्टर, एक मिक्सर मशीन और कई मोटरसाइकिल व एक्टिवा मौजूद थी जो कि पूरी तरह से जल गई। यही नहीं एक कार भी आग की चपेट में आने से जल गई। सूचना मिलते ही पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। पहले दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर आई थी लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सकी। इसलिए बाद में और गाड़ियां बुलाई गई। जिन गाड़ियों का पानी खत्म होता गया वह दोबारा दमकल केंद्र से पानी लेकर मौके पर पहुंची। इस तरह दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी।
बिलख-बिलख कर रोया परिवार
फर्नीचर एवं आरा मशीन के पीछे ही इसके मालिक पवन धीमान का घर भी है। जब आग लगी देखी तो उनका पूरा परिवार बिलख-बिलख कर रोने लगा। पवन धीमान का कहना है कि उन्हें नहीं पता आग कैसे लगी। आग खुद लगी या किसी ने लगाई यह जांच का विषय है। जब दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची तो एक ट्राली रास्ते में खड़ी थी। दमकल गाड़ी को रास्ता देने के लिए लोगों रास्ते में खड़ी ट्राली को साइड में पलट दिया।