फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fire brigade, ymn, yamunanagar, haryana

आग से निपटने वाले हाथ कर रहे पानी से दो-दो हाथ

Tue, 19 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 पानी से आग पर काबू पाने वाले पिछले पांच दिनों से लोगों को पानी से बचाने में जुटे हैं। इनकी कड़ी मेहनत के चलते शहर की कई जलमग्न कॉलोनियों से पानी निकाला जा चुका है। हम बात कर रहे है फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की, जो दिन-रात ट्विन सिटी में रिकार्ड बरसात के बाद बदतर हुए हालात को सामान्य बनाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं, ये कर्मचारी जलभराव वाले इलाकों मेें लोगों को खाने-पीने का सामान भी पहुंचा रहे हैं। पिछले पांच दिनों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां सड़कों पर सायरन बजाते दौड़ती नजर आ रही हैं। इन वाहनों को देखकर हर किसी के जहन में यही विचार आता है कि कहीं आग लगी है। लेकिन पिछले पांच दिनों से दमकल वाहन बरसात के बाद निचले इलाकों में भरे पानी को निकालने के लिए फायर स्टेशन से निकल रहे हैं।
विज्ञापन


- पानी निकालने के लिए फायर ब्रिगेड का सहारा
जगाधरी वर्कशाप की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में पांच से छह फुट तक जलभराव हुआ। दमकल कर्मचारी लगातार दमकल वाहनों व पंपों की मदद से पानी निकालने में जुटे हुए हैं। गत 14 जुलाई को हुई रिकार्ड बारिश के बाद ट्विन सिटी की लगभग सभी कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इन कॉलोनियों से पानी निकालने के लिए सबसे पहले फायर ब्रिगेड को कॉल की गई।  
विज्ञापन


- पेयजल व खाद्य सामग्री भी पहुंचाई
जिन कॉलोनियों में जलभराव हुआ, वहां बिजली न आने से पेयजल की समस्या भी सामने आई। इन कॉलोनियों के लोगों को दमकल कर्मचारियों ने दमकल वाहन से पेयजल व खाने के पैकेट उपलब्ध करवाए। दमकल पानी से घिरे लोगों इतना ही नहीं, दमकल कर्मचारियों ने चारों तरफ पानी से घिरे मकानों में से लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला। दमकल कर्मचारियों ने बरसात में भीगते हुए अपनी ड्यूटी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन में आई पानी निकालने की 61 कॉल्स
फायर आफिसर गुलशन कालड़ा ने बताया कि गत 14 जुलाई से अब तक फायर स्टेशन में पानी निकालने के लिए 61 कॉल्स आ चुकी हैं। यमुनानगर व जगाधरी फायर स्टेशन के 104 दमकल कर्मचारी पिछले पांच दिनों से ड्यूटी पर हैं। सभी कर्मचारी 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं। एक शिफ्ट में ड्यूटी देने के बाद उन्हेें फायर स्टेशन पर बुला लिया जाता है ताकि इमरजेंसी मेें उन्हें भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed