{"_id":"69825259a1e91414160a41a2","slug":"fir-filed-against-husband-for-dowry-harassment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150847-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पति पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पति पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
Wed, 04 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। महिला ने बताया कि उसका निकाह अब्दुल गफ्फार के साथ हुआ। निकाह के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की जाती। देवर उस पर गलत नजर रखता है। कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
किशोरी से छेड़खानी करने का आरोप
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। थाना छछरौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को गांव में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान आरोपी गांव के पंकज ने उसे रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में किशाेरी ने अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। संवाद
गली के विवाद में ग्रामीण को पीटा
यमुनानगर। भीलपुरा गांव में गली के विवाद में चार लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भीलपुरा निवासी उस्मान के साथ गांव के ही साबिर, गफ्फार, इंतजार व असलम ने मारपीट की। आरोपियों के साथ उनका गली को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में आरोपियों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। संवाद