फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fifth accused of fraud through cryptocurrency arrested

Yamuna Nagar News: क्रिप्टाेकरेंसी के जरिये ठगी का पांचवां आरोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of fraud through cryptocurrency arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। क्रिप्टाे करेंसी के जरिए अमेरिकी नागरिक मरले ली कारेजवो से लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी की सुगलान गली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई। इस केस में अब तक पुलिस पांच आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी प्रिंस को पुलिस ने अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में उससे अन्य आरोपियों के बारे में व अन्य ठगी के मामलों में पूछताछ की जा रही है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लाेरिडा निवासी मरले ली काेरेजवो अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त है। सितंबर 2022 में उनके पास अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और उसे बातों में उलझाकर बैंक संबंधी जानकारी ली। आरोपी ने कंप्यूटर के जरिए उसके बिटक्वाइन खाते को हैक कर लिया। जिसके माध्यम से उससे लगभग 13 लाख डालर यानि लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में मरले ली काेरेजवो ने संयुक्त राज्य अमेरिका में केस दर्ज कराया। वहां से जांच में सामने आया कि भारत से यह धोखाधड़ी हुई है, क्योंकि जिन खातों में रकम गई थी। वह भारत के थे। मरले लीज कोरेजवा के अधिवक्ता निहार अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाना में विक्रमजीत सिंह सहित दो महिलाओं आंचल मित्तल और सरिता के विरुद्ध केस दर्ज कराया। जिसके बाद से ही पुलिस तफ्तीश की। अब तक पुलिस मामले में प्रिंस कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




30 जनवरी को आरोपी विक्रमजीत पर दर्ज हुआ था दूसरा केस

अमेरिकी नागरिक से क्रिप्टोकरेंसी के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी विक्रमजीत पर साइबर क्राइम पुलिस ने 30 जनवरी को दूसरा केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में करनाल स्थित शुभएक्स प्लेटफार्म के कानूनी सलाहकार योगेश कुमार ने बताया था कि उनकी कंपनी पैक्सफुल प्लेटफार्म के जरिए व्यापार करती है जो क्रिप्टोकरेंसी, ई-गिफ्ट कार्ड और अन्य डिजिटल सामान खरीदने और बेचने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल बाजार है। इस प्लेटफार्म पर ही मोहाली निवासी विक्रमजीत सिंह भी व्यापार करता था। इस प्लेटफार्म के नियम के अनुसार उपयोगकर्ता अपने ही अकाउंट से लेन देन कर सकता है लेकिन विक्रमजीत ने धोखाधड़ी की नीयत से अलग-अलग अकाउंट का प्रयोग कर इस डिजिटल प्लेटफार्म से पेमेंट उन खातों में मंगवाई थी। विक्रमजीत पहले से अमेरिकी नागरिक से लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी के केस में गिरफ्तार है। दो दिन पहले पुलिस विक्रमजीत को शुभएक्स कंपनी से ठगी के मामले में भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed