फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fianc was asking for bullet in dowry, troubled girl swallowed poisonous substance 14 days before marriage

दहेज में बुलेट मांग रहा था मंगेतर, परेशान युवती ने शादी से 14 दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fianc was asking for bullet in dowry, troubled girl swallowed poisonous substance 14 days before marriage
यमुनानगर। शहर की चुन्ना भट्टी कॉलोनी निवासी निशु (26) ने शादी से 14 दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका की 21 फरवरी को सहारनपुर की जनता कॉलोनी निवासी संदीप से शादी होनी थी। मृतका के भाई का आरोप है कि संदीप उसकी बहन को फोन कर दहेज में बुलेट देने की मांग कर रहा था। इसे लेकर कई दिन से आरोपी संदीप उसकी बहन को परेशान कर रहा था। रविवार को जब वे शादी का न्योता देने रिश्तेदारी में गए थे तो संदीप घर आया और उसकी बहन को प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलने के बाद निशु ने संदीप के बारे में बताया और फिर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर उसके मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुन्ना भट्टी कॉलोनी निवासी अजय ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम में कर्मचारी है। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। निशु उसकी इकलौती बहन थी। कुछ माह पहले उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता सहारनपुर की जनता कॉलोनी निवासी संदीप से तय किया था। संदीप गुजरात की एक कंपनी में सीईओ है। करीब छह माह पहले उन्होंने दोनों की सगाई की थी। सगाई के बाद संदीप व निशु फोन पर बात करते थे। आरोप है कि फोन पर संदीप उसकी बहन से शादी में बुलेट बाइक देने की मांग करने लगा। इस बारे में वह उसकी बहन पर दबाव बनाता था। कई बार इस वजह से रिश्ता टूटने की भी नौबत आ गई थी। जिस पर रिश्तेदारों के साथ जाकर संदीप व उसके परिवार के लोगों से बात की और उन्हें समझाया। इसके बाद आरोपी संदीप ने माफी मांगी थी, लेकिन अब फिर वह उसकी बहन को फोन पर परेशान कर रहा था। अजय ने बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ भात का न्योता देने के लिए रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान घर पर उसकी बहन अकेली थी। शाम को जब वे घर पहुंचे, तो उसकी बहन उल्टियां कर रही थी। जिस पर वे उसे तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे। रास्ते में उसकी बहन ने बताया कि घर पर संदीप आया था। इसके बाद वह अधिक नहीं बता सकी और अचेत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आरोप है कि संदीप ने ही उसकी बहन को कुछ ऐसी बात कही है, जिससे उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
संदीप की थी अंतिम कॉल, व्हाट्सअप चैट थी डिलीट -
अजय ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बहन का मोबाइल देखा तो उसमें अंतिम कॉल संदीप की थी। इसके अलावा जब उन्होंने व्हाट्सअप देखा तो उसमें संदीप से की चैट डिलीट थी। आरोप है कि संदीप ने ही उसकी बहन को इस तरह से प्रताड़ित किया कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। संदीप ने ही व्हाट्सअप चैट भी डिलीट की है, ताकि उसके द्वारा प्रताड़ित करने का खुलासा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां-
निशु की शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। हलवाई, टेंट से लेकर अन्य बुकिंग भी हो चुकी थी। परिवार में शादी को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन निशु की मौत पर जहां सभी तैयारियां धरी रह गईं। वहीं शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 14 दिन बाद जो रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल होने को आने थे, वह सोमवार को निशु की मौत पर दुख व्यक्त करने पहुंचे।

मामले में आरोपी संदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने आत्महत्या क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--सुखबीर सिंह, प्रभारी थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed