फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-son named for misdeed, Yamunanagar

दुष्कर्म के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Father-son named for misdeed, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक युवती ने जगाधरी निवासी युवक और उसके पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक पर पंजाब में आपराधिक मामले दर्ज हैं। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके पिता और मां पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि साल 2020 में वह कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। इस दौरान आरोपी विजय नगर कॉलोनी निवासी गगनदीप ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी छह दिसंबर 2020 को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया। वहां आरोपी उसे एक होटल में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बनाने के अलावा फोटो खींच ली है। उसने उसका कहना नहीं माना तो वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी उसे वहां एक मंदिर में ले गया और उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले आया और आस पड़ोस में बता दिया कि उसने युवती से शादी कर ली है।
विज्ञापन

एक दिन पंजाब पुलिस उनके घर आई और आरोपी गगनदीप के बारे में पूछा। पुलिस ने उसे बताया कि गगनदीप पर पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के डर से रात के समय गगनदीप घर आता था। इसके बाद वह उसे लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व पंजाब के विभिन्न स्थानों पर छिपकर रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने वहां पर भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गगनदीप के घर से जाने के बाद उसका पिता सुधीर एक दिन उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुधीर की पत्नी राजेश ने भी उसका साथ दिया। एक दिन वह मौका पाकर घर से भाग गई और उसने अपने मामा के घर पहुंच कर घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचित किया। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया आरोपी गगनदीप, उसे पिता सुधीर व मां राजेश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने फूफा ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2020 में रादौर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके फूफा ससुर ईश्वर दयाल का उनके ससुराल में आना जाना लगा रहता था। आरोप है कि उसके फूफा ससुर के उसकी सास के साथ संबंध थे। एक दिन उसका फूफा ससुर मिठाई लेकर आया। उसकी सास ने उसे वह मिठाई खाने को दी। मिठाई खाते ही वह बेहोश हो गई।
आरोप है कि सास के साथ मिलीभगत करके उसके फूफा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर आरोपियों ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती के मुताबिक आरोपी फूफा ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
ननद-भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ननद-भाभी ने गांव छह लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके परिवार का गांव के ही सतीश कुमार व निर्मल सिंह के साथ विवाद चल रहा है। महिला के मुताबिक 18 अगस्त की दोपहर वह और उसकी ननद पशुओं को चारा डालने के लिए बाड़े में जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी सतीश कुमार, निर्मल सिंह, उसके बेटे हनी सिंह, निर्मल के भाई अजैब सिंह, भतीजे मोहित व बिंदा ने पकड़ लिया।

आरोपियों ने उसके व उसकी ननद के साथ छेड़खानी की और दोनों के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट व छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed