फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will stop train under Golanpur bridge, Yamunanagar

गोलनपुर पुल के नीचे ट्रेन रोकेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers will stop train under Golanpur bridge, Yamunanagar
जानकारी देते भाकियू जिला अध्यक्ष संजु गुंदयाना व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन के लिए किसान नेताओं ने जान फूंक दी है। किसान गोलनपुर पुल के नीचे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों को रोकेंगे। वहीं आंदोलन को लेकर रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की खुफिया एजेंसियां भी स्टेशन व आसपास के स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकांश कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर वापस बुला लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ आंदोलन के लिए किसान नेता देर रात तक बैठक करते रहे। बारिश में भी नेता एक से दूसरे गांव पहुंचे और किसानों व लोगों आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के संजू गुदियाना ने बताया कि सुबह दस से शाम चार बजे तक किसान ट्रैक पर रहेंगे। यहीं पर किसानों के लिए दोपहर के खाने का बंदोबस्त किया गया है। इससे पूर्व रेल रोको आंदोलन के दौरान किसान यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। इस बार किसान गोलनपुर फ्लाईओवर के नीचे ट्रैक पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहेगा। पिछली बार सूचना के बावजूद ट्रेन आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संगठनों के नोटिस के बाद रविवार को रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर रमेश श्योराण व राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ शाम को गोलनपुर आंदोलन स्थल का मुआयना किया। इस दौरान किसानों के बताए स्थानों को चयनित किया गया और रणनीति बनाई गई। आरपीएफ कंपनी कमांडर रमेश श्योराण ने बताया कि आंदोलन को लेकर अतिरिक्त फोर्स तैनात नहीं की गई है। इस दौरान अतिरिक्त फोर्स मुख्यालय में रिजर्व रखी है। जरूरत पड़ने पर बुलाई जाएगी। वहीं इस दौरान जीआरपी और जिला पुलिस भी मौके पर तैनात रहेगी।

सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे ने अभी तक कोई ट्रेन रद्द नहीं की है। आदेश के अनुरूप कार्य किया जाएगा। आंदोलन को लेकर ट्रेन संचालन संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed