फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers' uproar over bringing paddy from other state, Yamunanagar

दूसरे प्रदेश से धान लाने पर किसानों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar over bringing paddy from other state, Yamunanagar
अनाज मंडी में धान से भरी ट्राली की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अनाज मंडी में सोमवार की देर रात दूसरे प्रदेश की धान से भरी ट्राली पहुंचने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मंडी में पहुंची और मामले की जानकारी ली।
दरअसल देर रात करीब 11 बजे एक भाकियू नेता अपनी धान की बोरियों पर लेटकर आराम कर रहा था। इस दौरान धान की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली आई और चालक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी चला गया। उसने पास जाकर जांच की तो ट्राली से धान की बोरिया उतार रहे मजदूर भाग गए। इस पर उसे अंदेशा हुआ कि यह धान गुपचुप तरीके से दूसरे प्रदेश से यहां लाया गया है। इसी बीच एक कमीशन एजेंट की दुकान से कर्मचारी मौके पर पहुंचा। उसने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के नेताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। किसान यूनियन के नेता सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि जिले की किसी भी मंडी में दूसरे प्रदेशों की धान नहीं आने दिया जाएगा। ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की। जाएगी। किसान नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि जिले की किसी भी मंडी में बाहरी प्रदेशों से धान आने का विरोध किया जाएगा व आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। ऐसे में मंडी अधिकारी इस मामले की छानबीन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमीशन एजेंट गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंडी में उनकी दुकान के सामने आने वाली ट्राली उनकी अपनी है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। कुछ किसान दिन में जगह कम होने के कारण रात में धान लेकर पहुंचते हैं। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि किसानों की सूचना पर पुलिस की टीम अनाज मंडी में भेजी गई थी। बाद में किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली। अगर किसी किसान या आढ़ती की शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed