फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers took out yatra, Yamunanagar

किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out yatra, Yamunanagar
किसानों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी/छछरौली। स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। किसान लघु सचिवालय के सामने अनाजमंडी में सुबह से ही जुटाना शुरू हो गए। यात्रा में बाइक, कार, टैक्टर-ट्रालियां लेकर किसान शामिल हुए। यात्रा में सैकड़ों वाहनों के साथ भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
जिले का युवा वर्ग यात्रा में बड़ी संख्या में दिखाई दिया। इससे पूर्व अनाजमंडी में ही किसानों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यात्रा शहर के मुख्य सड़कों व चौराहों से गुजरी। इससे पूर्व अनाजमंडी में भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियान, टिकैत गुट के सुभाष गुर्जर, मनदीप रोडछप्पर सहित अन्य नेताओं ने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

वहीं छछरौली से मजलिस ए अहरार हरियाणा अध्यक्ष कारी सईदुजमा की अगुवाई में युवाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा प्रतापनगर के मदरसा रहीमिया फैज ए करीमी से सुबह बजे शुरू की गई। उसके बाद प्रताप नगर चौक चुहडपुर, मलिकपुर, भीलपुरा नेशनल हाईवे से होते हुए छछरौली एमएलवर्मा चौक से होकर लक्कड़ मंडी मानकपुर में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को संबोधित करते हुए एडवोकेट जब्बार पोसवाल व वली शिमाली ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है और इस दौरान सभी भाई इकट्ठा होकर शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकालते हुए शहर का चक्कर लगाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान कोई भी युवा हुड़दंग बाजी और शोर-शराबा न करें। तिरंगा यात्रा निकालते समय सड़क पर चलते हुए सड़क के एक साइड से तिरंगा यात्रा निकाले समय एक तरफ से सडक आम पब्लिक के लिए खाली रहने दे। तिरंगा यात्रा के दौरान एकत्रित हुए किसानों व युवाओं ने ट्रैक्टर मोटरसाइकिल लेकर शहर में शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed