{"_id":"630928691e5e96791c017de5","slug":"farmers-sitting-on-the-highway-jammed-for-31-hours-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl1190926190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर 31 घंटे जाम लगाकर बैठे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर 31 घंटे जाम लगाकर बैठे रहे किसान
विज्ञापन
जगाधरी में महापंचायत के दौरान हाईवे पर नारेबाजी करते किसान।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन (गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप) की तरफ से जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर की गई दो दिवसीय महापंचायत शुक्रवार शाम चार बजे खत्म हो गई। किसानों ने 31 घंटे तक हाईवे को जाम रखा। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों के लिए हाईवे वन-वे करना पड़ा। महापंचायत के दूसरे दिन भी किसानों ने जमकर नारेबाजी की। महापंचायत शाम पांच बजे खत्म करनी थी। परंतु शिक्षा मंत्री द्वारा किसानों के लिए किए गए भोजन, पानी की व्यवस्था को देखते हुए किसानों ने इसे एक घंटा पहले चार बजे ही समाप्त कर दिया। हाईवे से टेंट उखाड़ने के बाद इसे पूरी तरह से बहाल कर दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गंदियाना, युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, निदेशक मंदीप रोड छप्पर, जिला महासचिव गुरवीर ने कहा कि सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है। अब सरकार द्वारा किसानों की जमीनों को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारतीय किसान यूनियन ऐसा कभी नहीं होने देगी। वह आंदोलन नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार जब उन्हें बार-बार आंदोलन करने को उकसाती है तो मजबूरन उन्हें अपने हितों की लड़ाई के लिए आंदोलन करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ लोगों को परेशान होना पड़ता है। वह भी चाहते हैं कि उनकी वजह से आमजन को परेशानी न हो। परंतु धरती पुत्रों को बचाने के लिए उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है। उनका कहना है कि जब धरती पर किसान नहीं रहेगा और उसके पास फसल पैदा करने के लिए जमीन ही नहीं होगी तो लोगों को खाने के लिए अनाज कहां से मिलेगा। इसलिए आमजन उनकी परेशानी को समझते हुए उनका सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
संजू गुंदियाना ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की जमीन कब्जाने का निर्णय वापस नहीं लिया तो एक सितंबर को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में महापंचायत की जाएगी जिसमें भारी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। इस पंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। मौके पर किसान कश्मीरी लाल, होशियार सिंह, कृष्णपाल, अभिनव, जगतार सिंह, पप्पल, पवन, गुरमेज सिंह मौजूद रहे।
सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त
किसानों की महापंचायत को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से भी कड़े प्रबंध किए गए थे। किसान वीरवार सुबह नौ बजे हाईवे पर बैठ गए थे। दरअसल किसान शिक्षा मंत्री के आवास के आगे धरना देना चाहते थे। परंतु मंत्री कंवरपाल गुर्जर विदेश दौरे पर हैं। इससे गुस्साए किसान हाईवे पर बैठ गए। इसके बाद सरस्वती स्कूल के सामने ही मंत्री के घर जाने वाली गली के पास हाईवे पर ही टेंट लगा दिया गया। किसानों ने कहा था कि वह मंत्री द्वारा बनवाया गया भोजन ही ग्रहण करेंगे। वीरवार रात को भी किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। शुक्रवार सुबह छोले-पूरी खाने में बनाई गई। इसी तरह दोपहर को भी भोजन बनवाया गया।

जगाधरी में महापंचायत में मौजूद किसानों को केले बांटते हुए।- फोटो : Yamuna Nagar

जगाधरी में महापंचायत के दौरान नारेबाजी करते किसान। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar