फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers protest against sports minister sandeep singh in Yamunanagar of Haryana

हरियाणा: यमुनानगर पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह का विरोध, किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़े

Fri, 18 Jun 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 12:44 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की तरफ से हरियाणा में भाजपा-जजपा नेताओं का लगातार विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmers protest against sports minister sandeep singh in Yamunanagar of Haryana
यमुनानगर में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में किसानों की तरफ से भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी है। यमुनानगर में शुक्रवार को खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संदीप सिंह को कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में शामिल होने के लिए आना था। खेल मंत्री के आने की सूचना पर किसानों ने गुरुवार रात से ही विरोध की रणनीति तैयार कर ली थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुबह करीब 10:30 बजे संदीप सिंह कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने यमुना नगर पहुंचे। इससे पहले लघु सचिवालय में सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों सदस्य लघु सचिवालय पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच मेयर मदन चौहान की गाड़ी पहुंची तो किसानों ने उनका घेराव किया। बड़ी मुश्किल से मेयर अपनी गाड़ी लेकर लौटे। इसके बाद एसपी कमलदीप गोयल किसानों से बातचीत करने पहुंचे। गुस्साए किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। इससे पहले मंत्री की कार के सामने कंटीली तार लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed