{"_id":"6674bf0a6ec7f8774709a12a","slug":"farmers-met-se-to-provide-electricity-during-the-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-120747-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिन में बिजली देने के लिए एसई से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिन में बिजली देने के लिए एसई से मिले किसान
Fri, 21 Jun 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल दो विभागों के अधिकारियों से मिला और किसानों को आ रही बिजली किल्लत के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बिजली निगम के एसई को बताया कि कुछ जगहों पर खेतों के लिए रात को बिजली दी जा रही है जो किसी काम की नहीं।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की मांग है धान की रोपाई को देखते हुए दिन में बिजली दी जाए ताकि पानी की भी बर्बादी बचे और आसानी से धान की रोपाई कर सकें। दिन में बिजली 10 घंटे उपलब्ध कराई जाए। उसके बाद किसान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मिले।
गुमथला से लेकर शादीपुर तक पिछले 10 वर्षों से सड़क के हालात बहुत खराब है जिस पर चलना मुश्किल हो गया। हर रोज सड़क के गड्ढाें के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन मौन है। अधिकारी शायद सरकार की भी बात नहीं सुनते। परेशानी आम आदमी को उठानी पड़ रही है। अगर एक हफ्ते में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
चार महीने बाद गन्ने का सीजन भी शुरू होने वाला है। किसानों को चिंता है कि अगर सड़क निर्माण तुरंत शुरू नहीं हुआ तो मिल तक गन्ना नहीं जाएगा। इसकी सारी जिम्मेवारी पीडब्ल्यूडी की होगी। इस मौके पर प्रताप सिंह खजूरी, राजकुमार जिला कोषाध्यक्ष यमुनानगर, सुशील खजूरी, मदन भगत, विकास राणा मीडिया प्रभारी हरियाणा, वेद प्रकाश राणा उपस्थित ।