फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers arrived to show black flags to the MP at the railway station

भाजपा सांसद को किसानों ने रेलवे स्टेशन पर दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers arrived to show black flags to the MP at the railway station
भारतीय किसान यूनियन को कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज व मेयर के आने का पता चला तो किसान जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन पर पहुंच गए। यहां किसानों ने सरकार व भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। हालांकि किसानों के पहुंचने से पहले ही सभी नेता और अधिकारी वहां से निकल चुके थे। इस दौरान विरोध की संभावना के चलते मौके पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के साथ जिला पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढैल ने किया। हरपाल सुढैल ने कहा कि सरकार किसान विरोध में कार्य कर रही है। सात महीने से किसान खेती बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पांच सौ से ज्यादा किसान आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। आंदोलन को जिंदा रखने के लिए किसान मरने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे देश को गिरवी रखना चाहती है। किसान ऐसा नहीं होने देंगे। किसानों ने पहुंचते ही सरकार, मंत्रियों व नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। किसानों को देखते ही वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई न ही किसी को कोई नुकसान पहुंचा। हरपाल सुढ़ैल ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की ओर से सरकार व नेताओं के सभी कार्यक्रमों का विरोध किया जा रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा। जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं ले लेती, किसान भी वापस नहीं होंगे। इस दौरान ध्यान सिंह, महेंद्र सिंह, राजकुमार, कर्ण सिंह, रणवीर सिंह, फूल सिंह, मनफूल सिंह, रवि प्रकाश, सोमदत्त, नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed