{"_id":"610d99018ebc3ec1f3743cce","slug":"farmers-also-demonstrated-on-the-second-day-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl791194110","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लोगों से आंदोलन के लिए समर्थन मांगते किसान। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन ने एसके रोड के बुबका चौक पर सरकार विरोधी धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापिस लए जाने की मांग की। किसानों ने सड़क किनारे खड़े होकर वाहन चालकों से किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए हॉर्न बजाने की अपील की। बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने हॉर्न बजाकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।
जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। जिसने किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन कृषि कानून पास कर दिए। देश के करोड़ों किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार जबरन इन कानूनों को अपने उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए किसानों पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि लगभग आठ महीनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद केंद्र सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं कर रही है, जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। मांगें पूरी होने पर ही किसान घर लौटेंगे। आम जनता का भी किसान आंदोलन को पूरा समर्थन मिल रहा है। सरकार को किसानों से बात करके उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष रूपेंद्र कौर, उपप्रधान सुखबीर कौर, रीटा चहल, गोपी, टीका सिंह, संदीप, राजेश गुमथला, बलिंद्र राव, जोगिंद्र सिली, राहुल, संदीप, काका मसाना, सुनील, सुंदर, ईश्वर, अंकित, निर्मल, रणधीर, रोशन, पपल आदि मौजूद रहे।