फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   farmer-ymn

आज से मंडी में लकड़ी नहीं आने देंगे किसान

Mon, 05 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
उत्तर भारत की सबसे बड़ी लक्कड़ मंडी में आने वाली लकड़ी पर सोमवार से किसान रोक लगा देंगे। मंडी में यदि लकड़ी की आवक नहीं हुई तो फैक्ट्री संचालकों को रोजाना करीब 20 करोड़ का नुकसान होगा। दूसरे राज्यों से मंडी में आने वाली लकड़ी को रोकने के लिए किसान राज्य की सीमाओं पर ही ट्रालियों व ट्रकों को रोक लेंगे।
विज्ञापन


आंदोलन की रूपरेखा व रणनीति रविवार को किसान भवन में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में तैयार की गई। किसान नेताओं की सभी सीमाओं पर ड्यूटियां लगाई गईं। संघ की इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन (गुणी प्रकाश गुट) के नेताओं ने भी उनकी मांग का समर्थन दिया।
विज्ञापन


किसानों का यह आंदोलन पॉपुलर के गिरते दामों को लेकर है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे लक्कड़ मंडी बंद कर देंगे।

भारतीय किसान संघ के सदस्य रविवार सुबह किसान भवन में संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर के नेतृत्व में एकत्रित हुए। संघ के सोमवार से शुरू होने  होने वाले पॉपुलर आंदोलन का भारतीय किसान यूनियन (गुणी प्रकाश गुट) के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने अपने सदस्यों के साथ बैठक में शामिल होकर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के संगठन मंत्री सुरेश ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। 1200 से से 1500 रुपये तक बिकने वाला पॉपुलर आज मात्र 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। दाम कम मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

पॉपुलर बेचने पर आढ़तियों द्वारा किसानों को पक्की रसीद नहीं दी जाती। यह खामियां काफी समय से हैं, जिनको आज तक सरकार ने नहीं माना है। उनकी मांग है कि पॉपुलर का रेट 1200 रुपये प्रति क्विंटल किए जाए। इसके साथ ही आढ़तियों द्वारा लकड़ी पर लगाई जा रही अवैध काट बंद हो। मौके पर सुभाष, विकास राणा, राजकुमार, मदन, अमृत, ज्ञानचंद, राहुल राणा, हरिओम मौजूद रहे।

किसान यहां पर रोकेंगे ट्रालियां
लक्कड़ मंडी में लकड़ी की आवक बंद करने के लिए भारतीय किसान संघ दूसरे राज्यों से मंडी में आने वाली हर सड़क पर नाके लगाएगा। ताकि मंडी में लकड़ी लेकर आने वाले वाहनों को रोका जाए। उत्तरप्रदेश-हरियाणा की सीमा पर चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर नाके के पास संघ के जिला प्रधान रामबीर चौहान की अध्यक्षता में किसान नाकाबंदी करेंगे। खजूरी रोड पर राजकुमार व मदन भगत अन्य किसानों के साथ लकड़ी से भरी ट्रालियां रोकेंगे। जगाधरी अंबाला पर रक्षक विहार नाके के पास विश्वास शर्मा, पिंटू राणा, नीरज गोस्वामी की अध्यक्षता में नाका लगाया जाएगा। एनएच 73 अर्थात छछरौली रोड पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर की अध्यक्षता में नाका लगाया जाएगा। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रादौर नाके की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (गुणी प्रकाश गुट) के जिलाध्यक्ष सुभाष धौड़ंग के नेतृत्व में किसान नाकाबंदी करेंगे। बीकेडी रोड (बुड़िया खदरी देवधर) पर सुरेश कनालसी की अध्यक्षता में नाकाबंदी की जाएगी।


20 करोड़ रुपये की रोजाना बिकती है लकड़ी 
संघ के जिला प्रधान रामबीर चौहान के अनुसार आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1157 यूनिट, 312 प्लाईवुड फैक्ट्री, 284 पीलिंग मशीनें, 56 चीपर टोका मशीन, 505 आरा मशीन है। जिनपर सात सौ से अधिक लक्कड़ आढ़ती सप्लाई देते है। इन फैक्ट्रियों में प्रतिदिन चार लाख क्विंटल लकड़ी की खपत होती है। पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल भी यदि लकड़ी का दाम लगाया जाए तो 20 करोड़ रुपये की लकड़ी रोजाना बिकती है। यदि लक्कड़ मंडी में लकड़ी की आवक बंद हो गई तो 20 करोड़ का रोजाना नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed