फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer for another big activity: Rakesh Tit

यह आंदोलन दोबारा होगा, कहां होगा इसकी तैयारी रखें : राकेश टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer for another big activity: Rakesh Tit
किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सरकार ऑस्ट्रेलिया के साथ दूध खरीदने को लेकर अगले माह समझौता करने जा रही है, जिसके तहत दूध 20-22 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने की योजना है। जब तक किसान संबंधी किसी भी मुद्दे को लेकर सरकार नीति बनाने से पहले किसानों से बात नहीं करेगी तो कोई भी कानून नहीं बनाने दिया जाएगा। ऐसे में किसानों को एक और बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को जगाधरी की अनाज मंडी में किसान धन्यवाद व विजय दिवस महापंचायत में कही। उन्होंने कहा कि देश के अंदर के हालात ठीक नहीं है। कई प्रदेशों में दौरा करने के बाद देखा कि दूर दराज के इलाकों के किसान व आदिवासी लोगों का अब तक कोई विकास नहीं हुआ। 13 माह तक चले आंदोलन के बाद तीन कृषि कानूनों की वापसी तो अभी शुरुआत है। किसानों को अभी लंबी लड़ाई के लिए तैयार होना होगा। दिल्ली आंदोलन को उन्होंने किसानों के लिए ट्रेनिंग कैंप बताया, जहां आंदोलन के दौरान मिली सीख को ग्रहण कर उन्होंने किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी गरीब, मजदूर, बेरोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती और विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के लिए बनाई जा रही हैं, इसलिए मजदूर और किसान की लड़ाई अभी बाकी है। महापंचायत में उनके साथ राष्ट्रीय किसान नेता युद्धवीर सिंह और प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी मौजूद रहे। इससे पहले भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर और गदा भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed