फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   farmer died in road accident

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
farmer died in road accident
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर मिल्क माजरा पुल के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान मिल्क माजरा टोल प्लाजा से अपने घर गोलनपुर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोलनपुर निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई नरेश कुमार (51) खेती बाड़ी करता था। वह दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर से टोल प्लाजा मिल्क माजरा पर आया था। रात करीब पौने नौ बजे उसका भाई जब वह अपनी साइकिल पर वापस घर जा रहा था। इस दौरान टोल प्लाजा से थोड़ा आगे मिल्क माजरा पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने उसके भाई की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही उसका भाई साइकिल समेत सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसके भाई को टोल प्लाजा पर खड़ी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित किया। उन्होंने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गया है। नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed