फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family went to marriage, cash, jewellery, bike stolen from home, Yamunanagar

शादी में गया परिवार, घर से नकदी, जेवर, बाइक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family went to marriage, cash, jewellery, bike stolen from home, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के पटड़ी मोहल्ला में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 85 हजार की नकदी व बाइक और गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार शादी में रेवाड़ी गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पटड़ी मोहल्ला जगाधरी निवासी तेजेंद्र कुमार ने बताया कि रेवाड़ी में उसकी साली की शादी थी। वह शनिवार को साली की शादी में परिवार सहित रेवाड़ी गया था। जाने से पहले वह अपने घर को ताला लगाकर गए थे। रात को उसका छोटा भाई अरविंद जब मकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसके भाई ने फोन पर उसे चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह अगले दिन सुबह घर पहुंचे। जांच के दौरान पता लगा कि घर से बाइक, 85 हजार और जेवरात गायब हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जगाधरी शहर थाना ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य घटना में चोरों ने घर से 1.20 लाख रुपये चोरी कर लिए। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लाजपतनगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार को परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। रिश्तेदारी से लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा था। दीवान बेड से 25 हजार रुपये व पेटी से 95 हजार रुपये गायब थे। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पोल्ट्री फार्म से 60 मुर्गियां व अंडे की 214 ट्रे चोरी
बुड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने पोल्ट्री फार्म से 60 मुर्गियां और अंडे की 214 ट्रे चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बुड़िया निवासी मयंक ने बताया कि उनका खारवन गांव में पोल्ट्री फार्म है। शनिवार शाम को वह अपने घर आ गया था। अगले दिन सुबह जब पोल्ट्री फार्म गया तो 60 मुर्गियां व अंडे की 216 ट्रे गायब थीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed