{"_id":"62782796e7cb4434d90a64a5","slug":"factory-operators-put-ashes-on-the-side-of-the-highway-yamuna-nagar-news-knl1075417176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी संचालकों ने हाईवे किनारे डाली राख, दिनरात उड़ रहा गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी संचालकों ने हाईवे किनारे डाली राख, दिनरात उड़ रहा गुबार
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर गांव महमूदपुर के पास सड़क किनारे डाली जा रही फैक्टरी की राख वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। फैक्टरी संचालकों द्वारा तीन-चार दिन से सड़क किनारे राख गिराई जा रही है, जो दिनरात उड़ती रहती है। उड़ती राख में वाहन चालकों को आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस तरफ पीडब्ल्यूडी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
महमूदपुर गांव के पास काफी संख्या में प्लाइवुड की फैक्ट्रियां खुल गई हैं। तीन-चार दिनों से फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख को सड़क किनारे ही डाला जा रहा है। राख से भरी दर्जनों ट्रालियों को सड़क किनारे डाला जा चुका है। पहले दिन रात को यह राख डाली गई थी। जिसका गांव के लोगों के काफी विरोध किया था। मौके पर पुलिस भी बुलाई गई थी। परंतु पुलिस के वहां से जाते ही राख को डालने का काम फिर से शुरू हो गया। हवा के साथ उड़कर राख सड़क पर पहुंच गई है। जैसे ही कोई ट्रक या कार वहां से निकलती है तो पीछे राख का गुबार उड़ जाता है। जिसमें वाहन चालकों को कुछ भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
---------
पानी की निकासी भी रूकेगी
स्टेट हाईवे के दोनों तरफ वन विभाग की जमीन है। इस जमीन पर काफी बड़े-बड़े पेड़ खड़े हैं। मानसून सीजन में जब बारिश होती है तो बिलासपुर क्षेत्र व खेतों से आने वाला सारा पानी यहीं से होकर आगे बढ़ता है। परंतु इस रास्ते में अब राख गिरने से पानी आगे नहीं जा पाएगा। वह या तो किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में घुसेगा या फिर साथ लगते गांव महमूदपुर की आबादी की तरफ रूख करेगा। दूसरा यह राख आंखों में गिर कर लोगों की सेहत भी खराब कर रही है।
विज्ञापन
----------
राख गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग
राहगीर विनोद कुमार, रजत, मुकेश, जगतार सिंह का कहना है कि तीन-चार दिन से सड़क पर राख उड़ने से बहुत परेशानी हो रही है। खासकर जो लोग बाइक पर चलते हैं उनकी आंखों में राख गिर जाती है। एक तरफ सड़क सुरक्षा व हादसों को कम करने की बातें की जाती हैं, तो दूसरी तरफ सड़क पर हादसों का सामान डाला जा रहा है। इससे पहले की कोई हादसा हो इस राख को यहां से उठवाया जाए और फैक्टरी संचालकों पर कार्रवाई की जाए।
--------
वर्जन
सड़क किनारे राख डालना गलत है। इससे हादसा हो सकता है। यह राख किस फैक्टरी संचालक द्वारा सड़क किनारे डलवाई गई है इसका पता कर कार्रवाई की जाएगी।
-जसपाल सिंह गिल, एसडीएम बिलासपुर।