{"_id":"6ade5f7bd3cda1ad1c0357ee","slug":"facilities-including-a-synthetic-track-and-a-swimming-pool-will-be-provided-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165188-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सिंथेटिक ट्रैक और स्वीमिंग पूल की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सिंथेटिक ट्रैक और स्वीमिंग पूल की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
रादौर में खस्ता हालत में खेल का मैदान। संवाद
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाओं की सौगात मिलने वाली है। शहर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक और स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की सुविधा भी दी जाएगी।
बस स्टैंड के पास चार एकड़ जमीन पर बनने वाले स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की तैयारी करने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। फिलहाल रादौर क्षेत्र में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कोई आधुनिक स्टेडियम नहीं है।
इस स्टेडियम पर सरकार की तरफ से पहले काम शुरू कराया गया था। 2017-18 में इसे किन्हीं कारणों से बंद कर दिया गया था। ऐसे में भवन भी आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया। इसके बाद से खिलाड़ी काफी परेशान हैं। पर्याप्त खेल सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ने के लिए मजबूर धावक
रादौर क्षेत्र में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण धावकों को सड़कों पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ता है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के बीच दौड़ने से हादसा होने की आशंका रहती है। इसके अलावा सड़क पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित दूरी और बेहतर तकनीक के अनुसार नियमित प्रशिक्षण लेने में भी परेशानी होती है। काफी खिलाड़ी इस खाली मैदान में ही दौड़ लगा रहे हैं।
इंडोर खेल सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया
बस स्टैंड के पास बनने वाले स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के साथ इंडोर खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। स्वीमिंग पूल बनने से तैराकी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। आधुनिक खेल परिसर बनने से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा। इससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अगले माह काम आवंटित होने की उम्मीद
नगर पालिका रादौर के सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए नगरपालिका की ओर से निविदा जारी की जा चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक माह तक निर्माण कार्य का वर्क अलॉट किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया के अनुसार निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

रादौर में खस्ता हालत में खेल का मैदान। संवाद- फोटो : udhampur news