{"_id":"6a25cfdef43a0d39fb09f9e1","slug":"extortionist-demanding-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157404-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला रिमांड पर
Mon, 08 Jun 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शराब कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना छप्पर पुलिस ने सेक्टर-17 निवासी शिव साहनी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार लाख रुपये भी बरामद किए थे। मामले में आरोपी के बेटे नमन साहनी और दामाद रमन को भी नामजद किया गया है।
पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी विनय साहनी की शिकायत के अनुसार वह एक शराब कारोबार से जुड़ी फर्म का संचालन देखते हैं। आरोप है कि शिव साहनी पिछले करीब दो वर्षों से कारोबार संबंधी जानकारियां जुटाकर विभिन्न सरकारी विभागों में शिकायतें दे रहा था। इसके बाद आरोपी ने परिवार और कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
बाद में 75 लाख रुपये में समझौते की बात हुई और 29 मई को टोकन राशि के रूप में 2.50 लाख रुपये भी दिए गए थे। शिकायत के अनुसार शनिवार को आरोपी ने जिमखाना क्लब में चार लाख रुपये लेकर बुलाया। पुलिस ने पहले से योजना बनाकर कार्रवाई की और रुपये लेते ही आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रकम भी बरामद कर थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न विभागों में 32 आरटीआई लगा रखी हैं। अब चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि रंगदारी की कथित साजिश में और कौन-कौन शामिल था तथा आरटीआई और शिकायतों का इस पूरे मामले से क्या संबंध है। पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप कॉल, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।