फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Extension of date for admission registration in Hotel Management Institute

Yamuna Nagar News: होटल प्रबंधन संस्थान में प्रवेश पंजीकरण की बढ़ाई तिथि

Tue, 04 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Extension of date for admission registration in Hotel Management Institute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। भंभौली स्थित होटल प्रबंधन संस्थान की प्रवेश परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य पीके गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि एनसीएचएमसीटी के तहत देश में कुल 95 होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) संबद्ध हैं। जिनमें से एक होटल प्रबंधन संस्थान जगाधरी के भंभौली में है। आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन कार्यक्रम की यूजी डिग्री, डिप्लोमा पाठ्यक्रम चला रहा है। होटल प्रबंधन संस्थान में आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में तीन वर्षीय बीएससी में प्रवेश के लिए एनसीएचएमसीटी की ओर से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) एनसीएचएम जेईई 2025 के नाम से संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है।
इस वर्ष स्नातक कक्षाओं में प्रवेश केवल परीक्षा के आधार पर ही किए जाएंगे। वहीं, रिक्त स्थान पर बिना परीक्षा के प्रवेश का विकल्प नहीं रहेगा। उन्होंने बताया इच्छुक अभ्यार्थियों द्वारा पंजीकरण के लिए एनटीए ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। रजिस्ट्रेशन के लिए काउंसिल की वेबसाइट पर भी लॉग इन किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक है और परीक्षा की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित है। एनसीएचएम जेईई 2025 के उम्मीदवारों को योग्यता-सह-विकल्प के आधार पर आईएचएम आवंटित किया जाएगा। इसके लिए, उम्मीदवारों को एनसीएचएमसीटी द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed