फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Expressed anger by shouting slogans in support of demands

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger by shouting slogans in support of demands
शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध में रविवार को 125 वें दिन भी हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर गुरुग्राम जिला से राज्य उप प्रधान के नेतृत्व में लघु सचिवालय जगाधरी पर अनशन शुरू किया। रविवार को अनशन पर मनोज कुमार, विजय कुमार, राजपाल, बलराज, क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार से वे अपना हक लेकर रहेंगे। अध्यापक नेता संदीप पिलानिया, राकेश सांगवान, संजय कांबोज ने कहा कि सरकार सार्वजनिक शिक्षा से पल्ला झाड़ रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर के बहाने सरकार ने 4801 स्कूलों को बंद तथा 20 हजार से अधिक पदों को समाप्त कर दिया है। पोस्ट कैप्ट करके अध्यापकों का असमान बंटवारा कर दिया जिस कारण स्कूल अध्यापकों की भारी कमी झेल रहे हैं। परंतु सरकार और आला अधिकारी शिक्षा और शिक्षक से जुड़ी मांगों पर चुप्पी साध लेते हैं। बात तो अनेकों बार की लेकिन लागू करने के नाम पर ठन ठन गोपाल। अतिथि अध्यापकों के साथ सरकार ने शुरू से ही दोगला व्यवहार किया है। स्कूल मर्ज किए जा रहे हैं, अस्थाई भर्ती कर बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही है।नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन तमाम कन्या स्कूल मर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed