फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   exam

चार कॉलेजों के नौ केंद्रों पर 2333 में से 2160 ने दी एचटेट की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
exam
एचटेट परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
लेवल तीन की एचटेट की परीक्षा शनिवार को शांति पूर्ण तरीके से हुई। इसके लिए शहर के चार कॉलेजों में 9 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई। इन नौ केंद्रों पर कुल 2160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 173 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल साढ़े 92 प्रतिशत ने एचटेट की परीक्षा दी। इस दौरान चारों कॉलेजों के पास सुरक्षा बंदोबस्त चाक चौकस रखा गया। डेढ़ बजे परीक्षा के लिए एंट्री शुरू हो गई। इस दौरान जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान जूते, जुराबे सहित जैकेट इत्यादि उतरा कर बारीकी से जांच की गई। वहीं मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी। दो बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा तीन से पांच बजे तक चली। इस दौरान परीक्षार्थियों के साथ आए लोग कॉलेज के बाहर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में बना सेंटर
एचटेट के लिए शहर के चार कॉलेजों में नौ केंद्र बनाए गए हैं। दो केंद्र डीएवी गर्ल्ज कॉलेज, दो केंद्र गुरु नानक गर्ल्ज कॉलेज में बनाए थे। जबकि गुरुनानक खालसा कॉलेज में दो केंद्र बनाए। वहीं शहर के मुंकद लाल नेशनल कॉलेज में तीन केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

कॉलेज के दोनों गेटों पर तैनान रही पुलिस
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी कॉलेजों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं कॉलेज की बॉउंडरी तक किसी वाहन के खड़ा पर भी मनाही थी। इस दौरान डीएवी, जीएनजी, एमएलएन व खालसा कॉलेज के दोनों गेटों पर पुलिस तैनात रही। प्रवेश व निकासी के दौरान परीक्षार्थियों पर खास नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही बंदोबस्त न होने से कई जगह लगा जाम
प्रशासन की ओर से कॉलेजों के बाहर तो पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। लेकिन कॉलेज के आसपास के क्षेत्र पर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण कई जगह जाम लगा। एचटेट में परीक्षार्थी निजी वाहनों व अन्य साधनों से सेंटर पहुंचे थे। जिस कारण वाहनों की लाइन लग गई। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण खालसा कॉलेज रोड, जीएनजी व डीएवी कॉलेज छोटी लाइन रोड व संतपुरा रोड पर जाम लगा।
रोडवेज रहा सतर्क, बसों में की चेकिंग
परीक्षा के दौरान रोडवेज विभाग भी सर्तक रहा। अधिकांश परीक्षार्थियों ने आने जाने के लिए बसों का सहारा लिया। इस दौरान विभाग की ओर से बसों में चेकिंग की गई। कई रूटों पर विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जगाधरी रोड पर रोडवेज इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने कई बसों का निरीक्षण कर यात्रियों की टिकटें चैक की।

खुली रही फोटो स्टेट की दुकानें
जिला प्रशासन की ओर से एचटेट एग्जाम के दौरान सेंटर के पांच सौ मीटर के दायरे की दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन यह आदेश बेमानी साबित हुए। इस दौरान चारों कॉलेजों के पास स्थित फोटो स्टेट की दुकानें सुबह से शाम तक खुलीं रहीं, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed