फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Evicted from home by saying triple talaq , Yamunanagar

तीन तलाक बोलकर घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Evicted from home by saying triple talaq , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म व ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि इससे नाराज पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल सात मई 2015 को क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे छोटी छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे। उसका पति शुरू से ही नशा करता है। नशा करके उसके पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब उसने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। उसका ससुर जफरुद्दीन, देवर इकराम व जुलफान उस पर गलत नजर रखते थे। तीनों आरोपियों ने उससे कई बार छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस पर देवर इकराम ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर फरार हो गया। उसने अपने पति को इस बारे में बताया तो उसने उल्टा उसे ही धमकाया। वह 16 सितंबर की दोपहर घर पर अकेली थी। आरोपी इकराम फिर उसके कमरे में आया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने उससे मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी पति, देवर, ससुर, सास समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed