फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Every citizen will have to verify their property or else the registry will not be done.

Yamuna Nagar News: हर नागरिक को संपत्ति करनी होगी सत्यापित वरना नहीं होगी रजिस्ट्री

Tue, 07 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Every citizen will have to verify their property or else the registry will not be done.
कर्मचारियों की बैठक लेते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 216224 संपत्तियों में से 117509 संपत्तियां स्वयं सत्यापित हो चुकी है। 54.37 संपत्तियां स्वयं सत्यापित करने के साथ नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद का कहना है कि प्रत्येक नागरिक को अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करनी होगी। सत्यापन के बिना संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं होगी।
इस कड़ी में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सोमवार को नगर निगम की हर शाखा के कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंनेने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उनके पास जो भी शहरवासी निगम संबंधित कोई भी कार्य कराने के लिए आते है, उसे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पांच संपत्तियां रोजाना स्वयं सत्यापित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी पहले से स्वयं सत्यापित संपत्तियां करने में जुटे है, वे भी रोजाना 15 संपत्तियां रोज स्वयं सत्यापित कराएं। आयुक्त ने कहा कि हर कर्मचारी के पास रोजाना शहरवासी अपनी प्रॉपर्टी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, सफाई, टूटी सड़क, नाली निर्माण व निगम संबंधित अन्य शिकायतों के संबंध में आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी शहरवासियों से पूछे कि क्या उन्होंने अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करा ली है। यदि नहीं तो उन्हें अपनी संपत्ति सत्यापित कराने के लिए जागरूक करें और उनकी संपत्ति को स्वयं सत्यापित कराएं। संपत्ति सत्यापित कराने से जहां उनकी प्रॉपर्टी सुरक्षित रहेगी। वहीं, उनकी प्रॉपर्टी आईडी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। स्वयं संपत्ति सत्यापित करने से उनकी प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। इसके बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति उनकी प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे।

अब तक सत्यापित संपत्तियों का ब्योरा

नगर निगम कुल संपत्तियां सत्यापित प्रतिशत

यमुनानगर 216124 117509 54.37
पानीपत 181759 -97644 - 53.72

हिसार 155479 - 77562- 49.88
मानेसर : 169187 - 78456 -46.37

पंचकूला : 104094 - 43026 - 41.33
रोहतक : 219441 - 84762 - 38.62
करनाल : 171123- 64296 - 37.57
अंबाला : 126283 - 37389 - 29.60

गुरुग्राम : 707496 -207733 - 29.36

फरीदाबाद : 732062 -211893- 28.94
सोनीपत : 198822 - 48822 - 24.55

ऐसे करें अपनी प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्योरा दर्ज करें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्तोरा दर्ज करें। जहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे।आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों के काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed