फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Even on the 62nd day, Anganwadi workers will protest against the government, today they will protest at the MLA's office.

62वें दिन भी सरकार के खिलाफ गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर, आज विधायक कार्यालय पर देंगी धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Even on the 62nd day, Anganwadi workers will protest against the government, today they will protest at the MLA's office.
लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर यूनियन का धरना प्रदर्शन सोमवार को 62 वें दिन भी जारी रहा। तालमेल कमेटी के आह्वान पर किए जा रहे धरने का नेतृत्व जिला प्रधान रेखा सैनी ने किया। प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को विधायक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि उनके धरने को 62 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार मांगों का समाधान करने की बजाय नए-नए हथकंडे अपना रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर की मांगों का समाधान करने की बजाय उनकी सेवा समाप्ति की धमकियां दी जा रही हैं। हम कोई नई और नाजायज मांग नहीं कर रहे हैं। हम वही मांग कर रहे हैं जिनकी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की घोषणा की हुई है। उन्हीं मांगों को लागू करवाने के लिए वे लड़ रहे हैं। धरने के दौरान सैकड़ों वर्कर्स और हेल्पर ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हड़ताल 15 फरवरी तक बढ़ाई गई है। उप प्रधान सुनीता ने कहा कि आठ फरवरी को सभी हेल्पर व वर्कर्स विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय पर धरना देगी। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी की बैठक में तय किया गया था जब तक मांगों का समाधान नहीं होता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सीआईटीयू व सर्व कर्मचारी संघ के साथियों ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में विनोद कुमार त्यागी, रोशन लाल, ज्योत सिंह, शोभन सिंह, राम कुमार कांबोज, जरनैल सिंह, सीमा, गुरजोत, अंग्रेजों, दयावती, सुनीता, अध्यापक संघ से जिला प्रधान संजय कांबोज, कम्युनिस्ट पार्टी से जरनैल सिंह सागवान, अजमेर सिंह, सुरेंद्र कौर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed