फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eunuch pushed young man into Western Yamuna Canal In Yamunanagar

Yamunanagar: किन्नर ने युवक को पश्चिमी यमुना नहर में दिया धक्का, दोनों में लड़की का फोन आने पर हुआ विवाद

Fri, 25 Aug 2023 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

यमुनानगर में किन्नर ने किसी बात को लेकर कहासुनी होने युवक को पश्चिमी यमुना नहर में धक्का दे दिया। सूचना मिलने पर हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने गोताखोर राजीव व उसकी टीम को बुलाया।

विज्ञापन
Eunuch pushed young man into Western Yamuna Canal In Yamunanagar
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में करीब चार साल से रिलेशन में रह रहे खंडवा निवासी रवि को किन्नर ने किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर पश्चिमी यमुना नहर में धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि रवि के पास किसी लड़की का फोन आया था, जिसके बाद उसके साथ रिलेशन में रह रहे किन्नर ने उसे नहर में धक्का दिया। नहर में गिरते ही रवि पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर गोताखोर राजीव टीम सहित मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश की। लेकिन रवि का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामले में आरोपी किन्नर पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश कर रही पुलिस, नहीं लगा सुराग 
खंडवा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 28 वर्षीय रवि ओरिएंटल कंपनी में जॉब करता था। करीब चार साल से उसका भाई दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी किन्नर विशाल कुमार उर्फ परी के साथ रिलेशन में रह रहा था। वे दोनों फोन पर बातचीत करते थे। वीरवार शाम करीब छह बजे उसका भाई रवि अपने चचेरे भाई अनिकेत के साथ बाजार में घर के पर्दे बदलने के लिए जा रहे थे। रास्ते में किन्नर विशाल उर्फ परी का उसके भाई रवि के पास फोन आया।
विज्ञापन


उसने उसके भाई को मिलने के लिए हमीदा हेड के पास बुलाया। जिसके बाद उसका भाई रवि व अनिकेत हमीदा हेड पर पहुंचे। जहां उन्हें विशाल उर्फ परी अपने साथी किन्नर बसातियांवाला निवासी राहुल उर्फ पूजा के साथ मिला। उसका भाई राहुल अनिकेत की बाइक से उतरकर विशाल से मिलने उसके पास गया। इसके बाद आरोपी विशाल उसके भाई रवि से बातचीत करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर की पीर वाली पटरी पर ले गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी विशाल ने गुस्से में आकर उसके भाई रवि को जान से मारने की नियत से पश्चिमी यमुना नहर में धक्का दे दिया। उसका भाई रवि नहर में गिर गया और नहर में तेज बहाव होने से रवि पानी में बह गया। देखते ही देखते वह पानी में समा गया। अनिकेत ने फोन कर घटना की जानकारी उसको दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। अनिकेत ने उसे पूरे मामले के बारे में बताया। सूचना मिलने पर हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने गोताखोर राजीव व उसकी टीम को बुलाया। गोताखोरों ने नहर में डूबे रवि की तलाश शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। 


अधिकारी के अनुसार
हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी किन्नर विशाल उर्फ परी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। नहर में डूबे युवक की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी किन्नर को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed