फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Equipment worth lakhs stolen from three mobile towers, complaint to SP for action

तीन मोबाइल टावरों से लाखों के उपकरण चोरी, कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Equipment worth lakhs stolen from three mobile towers, complaint to SP for action
यमुनानगर। नेट कनेक्ट वाईफाई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जोड़ियो, कमानी चौक व छछरौली में लगाए गए मोबाइल टावरों से लाखों रुपये के उपकरण चोरी हो गए। चोरी के मामलों में पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कंपनी के संचालक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित नेट कनेक्ट वाईफाई प्राइवेट लिमिटेड के संचालक गौरव गर्ग ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी द्वारा शहरी व ग्रामीण एरिया में इंटरनेट सेवा दी जाती है। पिछले कुछ दिनों से उनके अलग अलग जगह लगाए गए टावर से उपकरण व सामान चोरी किया जा रहा है। सबसे पहले कमानी चौक के नजदीक स्थित टावर से हजारों रुपये के उपकरण व सामान चोरी हुआ। उसके बाद छछरौली स्थित टावर से चोरी हुई। तीन फरवरी को गांव जोड़ियो स्थित टावर से मध्यरात्रि हजारों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

चोरी के कारण उनके ग्राहकों को इंटरनेट सेवा में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उनके व्यापार का भी नुकसान हो रहा है। जो जो उपकरण चोरी हुए हैं वो सिर्फ और सिर्फ टेलीकॉम कंपनी में ही इस्तेमाल किए जा सकते है। उन्हें संदेह है कि जो भी व्यक्ति टेलीकॉम सेवाएं देते हैं या इससे जुड़े हुए है। उनका हाथ इन चोरियों में हो सकता है। क्योकि ये काम सिर्फ एक जानकार व्यक्ति ही कर सकता है। टावर पर चढ़कर उपकरण को उतरना किसी आम आदमी के लिए नामुमकिन है। उन्होंने चोरी के मामलों में उचित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने फर्कपुर पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही। उधर फर्कपुर थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत उनके पास आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed