फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Entrepreneurs raised the demand to simplify the GST system, Yamunanagar

उद्यमियों ने जीएसटी प्रणाली सरल करने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs raised the demand to simplify the GST system, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के यमुनानगर चैप्टर की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। व्यापारियों ने जीएसटी प्रणाली सरल बनाने की मांग उठाई। इसके लिए सुझाव सरकार तक पहुंचाने पर सहमति बनी। वहीं डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान उमेश सोंधी ने की। संचालन चैंबर महासचिव सुमीत गुप्ता ने किया। महासचिव सुमीत गुप्ता ने अप्रैल से अब तक नई कार्यकारी की उपलब्धियां बताई। बैठक में व्यापारियों ने यमुनानगर से मुख्य को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण जल्द करने की मांग की. ताकि व्यापारियों को माल की आवाजाही में परेशानी न उठानी पड़े। सोंधी ने कहा कि चैंबर कमेटी उद्यमियों व व्यापारियों की मांग सरकार तक पहुंचाने कर समाधान करवाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि एचसीसीआई ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से 27 मई को ब्लूम्बर्ग स्कूल में कोरोना बचाव टीकाकरण शिविर लगाया था। जिसमें सवा लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

प्रधान सोंधी ने कहा कि एचसीसीआई उद्योगों व व्यापारियों को आ रही परेशानियां सरकार तक पहुंचाने और उनका समाधान करने के लिए निरंतर काम कर रहा है। हर वर्ग के व्यापारी और उद्योगपति एचसीसीआई के सदस्य हैं। उद्यमियों की परेशानियों के लिए चैंबर ने कमेटियां बनाई हुई है। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष राज चावला, पूर्व चैंबर प्रदेशाध्यक्ष भारत गर्ग और संरक्षक प्रीतम गोयल को पौधे देकर सम्मानित किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ उप प्रधान राजेश सोंधी, संरक्षक प्रीतम गोयल, कोषाध्यक्ष आदित्य चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष राज चावला, सचिव चिराग विनायक, सुमित बंसल, नरेंद्र गुप्ता, दीपक सोंधी, दीपन गर्ग, अशोक गोयल, अरुण मोंगिया, संजीव गर्ग, अश्वनी गोयल, सतपाल चोपड़ा, तिलक राज विनायक, जसबीर सिंह आनंद, अजय ओबराय, अश्वनी कौशिक, सुधीर चंद्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed