फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   entering the factory and hitting

फैक्टरी में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड और कर्मियों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
entering the factory and hitting
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव साबापुर स्थित फैक्टरी में घुसकर कुछ युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। फैक्टरी संचालक रोशन लाल कांबोज का आरोप है कि मई 2018 में उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके रोड से निकल रहे ओवरलोड वाहनों का विरोध किया था। जिसके चलते आरोपियों ने रात के समय उनपर हमला किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर उसकी फैक्टरी के कर्मचारियों पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले की तीन आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव साबापुर निवासी रोशन लाल कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही फैक्टरी है। 13 अक्तूबर को शाम चार बजे वह किसी काम से बाहर गया था। उसके पीछे से गांव मुकारमपुर निवासी गुल्लू, सबीर व मुबारक ने अपने अन्य साथियों के साथ उसकी फैक्टरी में घुस गए। आरोपियों ने पहले तो फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने फैक्टरी में घुसकर अन्य कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतां दे कि शहजादपुर पांसरा रोड से वर्ष 2018 में ओवरलोड व हैवी ट्रैफिक निकलती थी। जिससे रोड क्षतिग्रस्त हो गया था और आए दिन हादसे हो रहे थे। रोड से हैवी ट्रैफिक व ओवरलोड रोकने की मांग को लेकर व्यापारी रोशन लाल कांबोज व अन्य ग्रामीणों ने एसपी व डीसी से मांग की थी। लेकिन मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों व रोशन लाल कांबोज ने खुद ही सड़क पर जाम लगाकर वाहनों को रोकना शुरू किया था। आरोप है कि इसी को लेकर कुछ लोगों ने गांव साबापुर में सो रहे ग्रामीणों व रोशन लाल पर हमला किया था। इसी को लेकर रोशन लाल कांबोज फैक्टरी में घुसकर हमला करने का आरोप लगा रहे है।

जांच अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि मारपीट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed