फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Encroachment removed from the markets of Chhachhrauli, Yamunanagar

छछरौली के बाजारों से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the markets of Chhachhrauli, Yamunanagar
छछरौली बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों से बात करते बीडीपीओ और थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बीडीपीओ ने दौरा कर बाजार से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम लगने लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण हटाने के लिए जब प्रशासनिक दस्ता पहुंचा तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दुकानदारों ने बाहर रखा सामान अंदर करना शुरू कर दिया। टीम ने दुकानों के बाहर रखे बोर्ड इत्यादि जब्त कर लिए।
बीडीपीओ जोगेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि बाजार में अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम लग रहा है। यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे टीन शेड डाल रखे हैं। इतना ही नहीं टीन शेड के आगे भी 10-10 फीट तक तिरपाल लगाकर सड़क पर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन

त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ है और लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत थी कि छछरौली के तिकोना चौक, बस अड्डा, एसबीआई, तिरंगा गेट व चौक नंबर एक तक दुकानदारों ने सड़क घेर रखी है। दुकानों का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार गोयल ने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण न करने को लेकर कई बार समझाया गया, लेकिन दुकानदार एक-दूसरे की देखादेखी समान बाहर निकाल कर रखते हैं, जिससे राहगीरों व बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। दोबारा किसी भी दुकानदार का सामान सड़क पर पाया गया तो सामान को जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed